सफेद कपड़े पहनने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन इसे संभालना सबसे बड़ा काम होता है। स्कूल से लेकर ऑफिस तक, हर जगह सफेद शर्ट पहना जाता है। लेकिन एक ही दिन में यह गंदी हो जाle है। अगर यह बस गंदी हो रहा है, तो इसे साफ करना फिर भी आसान है, लेकिन अगर इस पर तेल का दाग लग गया है, तो इसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
अक्सर लोग सफेद शर्ट पर लगा तेल का दाग साफ नहीं कर पाते और उन्हें नई शर्ट खरीदना पड़ता है। क्योंकि तेल लगा हुआ शर्ट ऑफिस या स्कूल में पहनकर जाना बेहद खराब लगता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको सफेद शर्ट पर लगे तेल के दाग को पल भर में गायब करने का आसान तरीका बताएंगे। इसकी मदद से आपका सफेद शर्ट फिर से पहले जैसा हो जाएगा।
सफेद शर्ट पर लगा दाग आसानी से छुड़ाने के लिए आपको बेकिंग सोडा की जरूरत होगी। आप इस प्रक्रिया को रात में करें। पूरे शर्ट को धोने की बजाय आप बस उसी हिस्से की सफाई करें, जहां तेल का दाग लगा है।
इसे भी पढ़ें- सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले तो बाल्टी में डालें बस एक चीज, हो जाएंगे बिल्कुल नए जैसा
बेकिंग सोडा में सिरके को मिलाकर भी आप सफेद शर्ट से तेल का दाग हटा सकते हैं। सिरके का प्रयोग लंबे समय से कपड़े का दाग और बदबू हटाने के लिए किया जाता रहा है। इसके लिए आपको एक बर्तन में बेकिंग सोडा और सिरका सामान मात्रा में मिलाना है। (कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
इसके बाद आपको दाग वाले हिस्से पर इस मिक्सचर को डालकर करीब आधे घंटे तक छोड़ देना है। इसके बाद आप ब्रश की मदद से इसे रगडेंगे, तो तेल का दाग गायब हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
यह दाग हटाने का सबसे आसान तरीका है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको गर्म पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले आप एक बर्तन में लिक्विड डिश वॉश लें, अब इसमें 2 नींबू मिलाएं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।