herzindagi
home tips for tulsi

Tulsi Plant Care: मानसून में सूख रहा है तुलसी का पौधा? इन तरीकों से बनाएं हरा-भरा

इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों का पालन करके आप मानसून के दौरान तुलसी के पौधे को हरा-भरा बना सकते हैं और उसकी गुणवत्ता में सुधार भी ला सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-05, 15:09 IST

तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इसे न सिर्फ पूजनीय माना जाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यही कारण है कि आपको तुलसी के पौधे हर लगभग हर भारतीय घरों में देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कई बार उचित देखभाल न मिल पाने के कारण यह सूखने लगते हैं। जरूरी नहीं कि तुलसी के पौधे सिर्फ गर्मी के मौसम में ही सूखते हैं। ऐसा मानसून के दौरान भी हो सकता है। मानसून में तुलसी का पौधा सूखने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि पानी, धूप या मिट्टी की खराब गुणवत्ता आदि। अगर आपके घर की तुलसी भी इस बरसात के मौसम में सूख रही है, तो चलिए हम आपको यहां कुछ तरीके हैं जिनसे आप तुलसी के पौधे को हरा-भरा बना सकते हैं।

तुलसी के गमले में करें छेद 

तुलसी के पौधे को नियमित रूप से पानी देना जरूरी होता है, लेकिन अधिक पानी देने से पौधा सड़ने लगता है। यही स्थिति बरसात के दिनों में बनती है। खूब बारिश होने के कारण गमले में जलजमाव हो जाता है, जिसे निकालना जरूरी होता है। इसके लिए आप गमले के नीचे छेद कर दें, ताकि थोड़ा थोड़ा पानी निकलता रहे और इसमें जमाव न हो। 

expert tips on tulsi plant growth

इसे भी पढ़ें- इस एक देसी जुगाड़ से तुलसी का पौधा हो जाएगा एकदम हरा भरा

मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार

अगर बरसात के समय में आपके घर पर रखा तुलसी का पौधा सूख रहा है, तो आप मिट्टी और पानी की जांच जरूर करें। तुलसी के पौधे की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप मिट्टी में समय-समय पर खाद मिला सकते हैं। आप तुलसी के पौधे में नीम खली या वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कड़ी धूप से झुलस रहे तुलसी के पौधे में डालें ये ठंडे खाद, तुरंत दिखेगा असर

तुलसी में इन चीजों का करें स्प्रे

home tulsi plant care tips

बरसात के दिनों में तुलसी के पौधे को रोगों से बचाना बहुत जरूरी होता है। तभी आप इसे सूखने से भी बचा सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के पौधे में दूध को स्प्रे कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्याज के छिलके को पानी में उबालकर उसे भी तुलसी के पौधे पर स्प्रे कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- तुलसी का पौधा सूख जाने पर उसका क्या करें, जानें ज्योतिष के कुछ नियम

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।