हम सभी अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीताते हैं। अब ऐसे में अगर कोई हमें इनका रंग और आकार बता दें, तो बता सकते हैं कि वह कौन सा ऐप है। जैसे लिकंडिन, फेसबुक, ट्विटर और टेलीग्राम सबका अपना एक रंग है, जो इन्हें एक दूसरे से अलग दिखाता है। अगर आपने गौर किया हो तो इनका बेस रंग नीला है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का रंग कैसे रखा जाता है। इसके अलावा यह है कि फेसबुक का रंग नीला और वॉट्सऐप को रंग हरा क्यों है।
फेसबुक का रंग नीला क्यों हैं, तो बता दें कि मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक के कलर को लेकर कहा था कि उन्हें कल ब्लाइंडनेस हैं। कहने का मतलब है कि वह कुछ रंगों में भेद नहीं कर पाते हैं। खासतौर से उन्हें हरा और लाल रंग को समझने में परेशानी होती। जबकि उन्हें ब्लू रंग साफ नजर आता है। यही कारण है कि फेसबुक का हर एक ऑइकन और इसकी हर चीज नीले रंग के अलग-अलग शेड्स में है।
इसे भी पढ़ें- लैपटॉप में खुले WhatsApp Web को फोन से भी कर सकती हैं Log Out, यहां जानें सबसे सिंपल तरीका
अगर आपने ट्विटर, लिक्डिंन पर गौर किया हो तो इसका रंग भी नीला है। अब ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं, कि यह इतेफाक है, तो बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दुनिया के तीन सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नीले रंग के पीछे ब्रैंडिंग स्ट्रैटजी और यूजर बिहेवियर को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ब्लू रंग बौद्धिकता का का प्रतीक है। साथ ही यह रंग भरोसे, निर्भरता, सेफ्टी और विश्वसनियता का रंग है। सर्वे के मुताबिक नीला रंग दुनिया का सबसे ज्यादा पंसद किया जाने वाले रंग है। अगर आप इनके कलर कॉम्बिनेशन को देखें तो बेस ब्लू और लोगो के अंदर व्हाइट रंग का इस्तेमाल किया जाता है, जो क्लियैरिटी, सरलता और दक्षता को दर्शाता है।
अब आप सोच रहे होंगे फिर इंस्टेंट मैसेंजिग एप वॉट्सऐप का रंग नीला क्यों नहीं है। बता दें वॉट्सऐप का रंग हरा होने के कारण,ऐप को ज्यादा आसान बनाना है। वॉट्सऐप का मालिक मेटा ने ऐप के कलर, आइकन और स्पेसिंग कई बदलाव किया है। इस रंग के हरे होने का कारण स्क्रीन पर सबसे जरूरी चीजों पर ध्यान केंद्रित करना है।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp Tips: कहीं व्हाट्सएप के कारण तो नहीं चल रहा है आपका फोन स्लो? आज ही करें सेटिंग में ये बदलाव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।