फ्लाइट के हेडलाइट्स विमान की सुरक्षित लैंडिंग में मदद करते हैं, खासकर रात के समय या कोहरे या फिर लो विजिबिलिटी वाले हालात में,लैंडिंग के लिए हेडलाइट्स जरूर लगा होना चाहिए। वहीं, अगर किसी वजह से फ्लाइट की हेडलाइट खराब हो जाए या फिर कोहरे की स्थिती बहुत ज्यादा हो तो भी पायलट सुरक्षित लैंडिंग कराने में सक्षम होते हैं।
यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं होती। पायलट्स को इस तरह की आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे बिना हेडलाइट्स के भी विमान को सुरक्षित लैंड करा सकते हैं। यह कैसे संभव है? आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं।
अगर लैंडिंग लाइट्स काम नहीं कर रही हैं, तो पायलट विमान के नेविगेशन सिस्टम और अन्य इंस्ट्रूमेंट्स का उपयोग करते हैं। इनमें शामिल हैं
ILS– यह सिस्टम पायलट को रनवे के केंद्र और उचित एप्रोच पर बनाए रखता है।
GPS और ऑटो-पायलट सिस्टम – ये टेक्नोलॉजी पायलट को सटीक लैंडिंग में मदद करती हैं।
PAPI और VASI लाइट्स – ये एयरपोर्ट पर मौजूद गाइडिंग लाइट्स होती हैं, जो पायलट को रनवे के सही एंगल पर लाने में मदद करती हैं।
यदि विमान की हेडलाइट खराब हो जाती है, तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) पायलट को लैंडिंग के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देता है। ATC की मदद से:
- पायलट को रनवे की स्पष्टता और अन्य विमानों की स्थिति की जानकारी मिलती है।
- ग्राउंड क्रू रनवे पर अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था कर सकता है।
एयरपोर्ट के रनवे पर पहले से ही हाई-इंटेंसिटी लाइट्स लगी होती हैं, जो लैंडिंग के दौरान विमान के लिए विजुअल गाइडेंस प्रदान करती हैं।
Runway Edge Lights – ये रनवे की सीमा दिखाती हैं।
Threshold Lights – ये रनवे की शुरुआत और अंत को दर्शाती हैं।
Taxiway Lights – ये विमान को सुरक्षित टैक्सीवे तक पहुंचने में मदद करती हैं।
इसे भी पढ़ें- हवाई-जहाज में यात्रा से पहले जरूर ध्यान रखें ये 5 बातें, सफर होगा आरामदायक
अगर मौसम साफ है और चांदनी रात है, तो प्राकृतिक रोशनी से भी लैंडिंग संभव हो सकती है। वहीं, अगर खराब मौसम हो, तो पायलट इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का अधिक उपयोग करते हैं।
इसे भी पढ़ें- फ्लाइट से करने वाले हैं ट्रैवल? तो जान लें लगेज से जुड़े ये नए नियम
कुछ विमानों में एक से अधिक हेडलाइट्स होती हैं, जिससे अगर एक लाइट फेल हो जाए तो दूसरी का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, क्रू अन्य विमानों को प्राथमिकता देकर रनवे को क्लियर करवाने की भी व्यवस्था कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- इंजन बंद होने पर कितनी देर तक उड़ सकता है हवाई जहाज? क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।