बगीचे में लगे पौधों में खिले हुए फूल देखने में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं। हम सभी के घरों में गुड़हल, गुलाब और अन्य फूलों के पौधे आसानी से देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कई बार उनकी उचित देखभाल के बाद भी इसमें फूल या कलियां नहीं बनती हैं। खासकर बारहमासी पौधे, जिन्हें हम बड़े मन से लगाते हैं। इस लेख में आज हम आपको गुड़हल पौधे के लिए एक ऐसी खाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप इसे हरा-भरा रखने के साथ-साथ खिले-खिले फूल पा सकती हैं।
गुड़हल एक बारहमासी पौधा है, अगर आप इसकी उचित देखभाल करेंगे तो आप इसे लंबे तक जीवित रखने के साथ-साथ ढेरों फूल पा सकती हैं। आमतौर पर गुड़हल को जमीन में लगाया जाना चाहिए लेकिन उचित तकनीक और देखभाल के साथ, आप इसे गमले के अंदर भी उगा सकती हैं।
गुड़हल को गमले में कैसे लगाएं?
कई बार लोगों का सवाल होता है कि गुड़हल पौधे को गमले में सही तरीके से कैसे उगा सकते हैं। बता दें कि आप इसे जमीन के अलावा गमले में लगाकर ढेर सारे फूल पा सकती हैं।
- पौधा लगाने से पहले गमले का चयन बहुत ही समझदारी से करें क्योंकि वे जड़ से बंधे हुए पौधे को पसंद करते हैं।
- इस पौधे की जड़ें आकार में बड़ी होती हैं, इसलिए आपको इनके लिए कम से कम 12 इंच बड़े गमले की आवश्यकता होगी।
- जब आप नर्सरी से यह पौधा खरीदें तो उसे तुरंत दूसरे गमले में न लगाएं।
- वास्तव में, यदि आपका पौधा 2-3 साल पुराना है और वर्तमान गमले में अच्छा बढ़ रहा है तो भी उसे दूसरे गमले में न लगाएं। ऐसा करना पौधे को खराब कर सकता है।
- यदि आपको लगता है कि पौधा बहुत अच्छी तरह से विकसित हो गया है और आपके वर्तमान गमले का आकार पौधे के अनुसार छोटा है तो आप इसे एक बड़े गमले में स्थानांतरित कर सकते हैं।
- सबसे अच्छे बर्तन मिट्टी के बर्तन होते हैं लेकिन आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। आप सीमेंट, सिरेमिक या कोई भी बर्तन ले सकते हैं।
गुड़हल के पौधे में डालें यह खाद
गुड़हल के पौधे में आप कोई भी खाद दे सकते हैं जैसे गाय का गोबर, सरसों की खली, वर्मीकम्पोस्ट या कोई भी अन्य खाद। लेकिन इस पौधे में आप केले के छिलके की खाद भी दे सकते हैं क्योंकि केले के छिलके में पोटेशियम अधिक होता है और पोटेशियम पौधे की जैविक और रासायनिक वृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही आप प्याज के छिलके से तैयार खाद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-फेंकने के बजाय अनार के छिलके से ऐसे तैयार करें खाद, ठंड के मौसम में हेल्दी रहेंगे प्लांट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों