herzindagi
gmail tips and tricks

बॉस के पास चला गया है गलत ईमेल? इस फीचर की मदद से ऐसे करें Unsend

कई बार, मेल लिखते वक्त गलती से बॉस या किसी अन्य व्यक्ति के पास ईमेल पहुंच जाता है, तो उसे असेंड करने के लिए परेशान हो जाते हैं। लेकिन इसे हटा पाना नॉमुमकिन होता है क्योंकि अगर एक बार मेल चला गया तो उसे रिसीवर के पास से डिलीट कर पाना मुश्किल होता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-23, 11:09 IST

गूगल और ईमेल सर्विस प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ में सबसे ज्यादा अहम हो गया है। इसके बिना किसी काम को कर पाना मुश्किल है क्योंकि आज के समय ऑफिशियल मेल से लेकर पर्सनल मेल करने के लिए लोग ईमेल करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ईमेल गलती  से बॉस या साथ में काम करने वालों को गलत डॉक्यूमेंट चला जाता है। अब उस समय यूजर उस मेल को असेंड को हटाने की तमाम कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब आप इसे असेंड कर सकते हैं। चलिए बताते हैं, आपको इसे असेंड करने का तरीका।

गूगल से गलत मैसेज असेंड या डिलीट करने के लिए क्या करें?

Email Delete Process

इसे भी पढ़ें-ईमेल अकाउंट ओपन करने से लेकर वॉयसमेल सेट करने तक जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • ईमेल से मेल को असेंड करने के लिए सबसे पहले जीमेल अकाउंट को लॉगइन करें। 
  • इसके बाद  General टैब पर जाएं या फिर सेटिंग ऑप्शन पर जाएं। यहां दिख रहे Undo Send ऑप्शन को  इनेबल करें। 
  • अब कैंसिलेशन पीरियड को सेट करें। इसकी रेंज 5 से लेकर 30 सेकेंड तक कर सकते हैं। इसे सेट करने के बाद सेव ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जब भी आप ईमेल सेंड करेंगे, तो मेल सेंड करते वक्त नीचे लेफ्ट साइड में अंडू का पॉपअप आएंगा। 
  • आपने जितने समय कै कैंसिलेशन रेंज सेट किया उतने समय तक Undo विकल्प दिखाई देगा।
  • मेल को असेंड करने के लिए Undo पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आप गलत ईमेल को भेजने से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Meta अपडेट के बाद से बढ़ गया है हैकर्स का खतरा, तुरंत ऑफ करें Instagram और Facebook की ये सेटिंग्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।