हैप्पी बर्थडे : क्या मलाइका अरोड़ा की वजह से मिली थी दीपिका पादुकोण को फिल्म 'ओम शांति ओम'?

क्या आपको पता है कि दीपिका पादुकोण को पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' मलाइका अरोड़ा की मदद से मिली थी। लेकिन यह कैसे हुआ, आइए जानें।

 
deepika first film fact

दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' थी। पहली फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम करना हर किसी के लिए सपने जैसा है। हालांकि यह सपना दीपिका का पूरा हो गया। इस फिल्म के बाद से दीपिका बॉलीवुड के बेस्ट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गईं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीता। बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई।

बॉलीवुड से कोई नाता न होते हुए भी उन्होंने टॉप की अभिनेत्रियों में अपनी दमदार जगह बनाई जो आज भी स्थापित है। वह देश की सबसे लोकप्रिय हस्तियों की सूची में शामिल हो चुकी है और टाइम्स ने उन्हें 2018 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक बताया था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस शुरुआत में मलाइका अरोड़ा ने भी उनकी मदद की थी। देखा जाए तो मलाइका और फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स को यह श्रेय जाता है। जी हां, दरअसल फिल्म 'ओम शांति ओम' दीपिका को मलाइका और वेंडल की वजह से मिली थी। 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का जन्मदिन होता है। इस मौके पर आइए उनकी पहली फिल्म से जुड़ा यह किस्सा जानें।

फिल्मों से पहले मॉडलिंग करियर

deepika modelling career

दीपिका फैमिली में लगभग सभी स्पोर्ट्स में थे, लेकिन दीपिका कुछ अलग करना चाहती थीं। उन्होंने साल 2004 में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और फिर कई कमर्शियल विज्ञापनों में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में डिजाइनर सुनीत वर्मा के लिए लैक्मे फैशन वीक में अपना रनवे डेब्यू किया और किंगफिशर फैशन अवार्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' का पुरस्कार भी जीता।

साल 2006 में किंगफिशर के कैलेंडर में उनकी तस्वीर उनकी प्रसिद्धी को और बढ़ा दिया। इसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एल्बम 'नाम है तेरा' में देखा गया। उन्हें फिल्मों में रोल ऑफर होने लगे, लेकिन दीपिका को लगा कि अभी वह तैयार नहीं हैं, इसलिए पहले उन्होंने खुद को अनुपम खेर की एक्टिंग एकेडमी में एनरोल किया। इसी दौरान उन्हें अपनी पहली फिल्म भी मिली।

जब फराह खान ढूंढ रही थीं अभिनेत्री

film om shanti om facts

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'ओम शांति ओम' बनाने की घोषणा हुई तो फराह खान अपनी फिल्म के लिए नई लड़की ढूंढ रही थीं। उन्होंने हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो में दीपिका को देखा था और उनसे खासी इंप्रेस भी हुई थीं। अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए उन्हें दीपिका एकदम सही लगीं। हालांकि उन्होंने इस बारे में मलाइका अरोड़ा से भी कहा था और उन्हें कोई अच्छी लड़की सजेस्ट करने के लिए कहा था।

इसे भी पढ़ें :दीपिका ने किया खुलासा, उनके मम्मी-पापा से मिलने पर रणवीर सिंह पहनते हैं यह खास कपड़े

मलाइका ने फराह को सजेस्ट किया था दीपिका का नाम

malaika arora suggest deepika padukone name to farah khan

मलाइका अरोड़ा और वेंडेल रॉड्रिक्स बहुत अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें कि वेंडेल रॉड्रिक्स एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं और दीपिका ने उनके लिए रैम्प वॉक की थी। जब मलाइका ने वेंडल से बात की, तो वेंडल ने दीपिका का नाम मलाइका अरोड़ा को सजेस्ट कर दिया।

फिल्मफेयर ने रॉड्रिक्स के एक इंटरव्यू को छापा है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'मैंने लैक्मे फैशन वीक में इसाडोरा नाम का एक कलेक्शन दिखाया... यह दीपिका के लिए गेम चेंजर था। निर्देशक फराह खान ने मेरी दोस्त मलाइका से शाहरुख खान के साथ उनकी नई फिल्म में अभिनय करने के लिए एक नए मॉडल का सुझाव देने के लिए कहा था।'

इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड किस्सा : जब फिल्म 'आए दिन बहार के' में आशा पारेख के पास जाने से कतराते थे धर्मेंद्र

रॉड्रिक्स ने आगे कहा- 'उस समय इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ था। मैंने दीपिका का नाम सुझाव दिया था, जिन्हें मॉडलिंग में मुश्किल से दो साल ही हुए थे। मैंने अपने शो का उद्घाटन दीपिका से करवाया था। मैंने मलाइका से कहा था कि मैं जिस पहली लड़की को भेज रहा हूं, वह वही है जिसकी मैं सिफारिश कर रहा हूं। जब मलाइका अरोड़ा दीपिका से मिली तो उन्हें भी दीपिका पसंद आईं। मलाइका अरोड़ा ने फराह को दीपिका का नाम सजेस्ट किया। स्क्रीन टेस्ट हुआ और बाकी सब हिस्ट्री है।'

साल 2007 के बाद से हमने दीपिका को कितना आगे बढ़ते हुए देखा है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन फिल्में दीं। न सिर्फ फिल्मों को लेकर बल्कि अपने डिप्रेशन और फेमिनिज्म पर भी खुलकर बात की। वह एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ ही एक अच्छी उद्यमी भी हैं।

दीपिका पादुकोण को हमारी ओर से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। बॉलीवुड से जुड़े ऐसे ही किस्सों को सुनने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Recommended Video

Image Credit : google searches and Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP