Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:30 PM IST
herzindagi
image

ग्रह, तारे और गैलेक्सी...स्पेस में सब कुछ घूमता रहता है, तो फिर सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में कैसे चलते हैं?

हमने बचपन से पढ़ा और सुना है कि अंतरिक्ष में सब कुछ घूमता रहता है। ग्रह, तारे और आकाशगंगा..स्पेस में कुछ भी स्थिर नहीं रहता है। तो क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया कि आखिर सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में कैसे चलते हैं?
Editorial
Updated:- 2025-03-19, 15:54 IST

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने 9 महीने बाद धरती पर वापिसी की है। दोनों स्पेस में 286 दिन बिताने के बाद धरती पर वापस लौटे हैं। ये दोनों आठ दिन के मिशन पर अंतरिक्ष गए थे मगर स्पेस क्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों की वजह से उन्हें लंबे वक्त तक वहां फंसे रहना पड़ा। हालांकि, अब दोनों सफलतापूर्वक वापिस आ चुके हैं और इसे लेकर सभी में उत्साह की लहर है। इन दोनों ने एक बहुत लंबा वक्त अंतरिक्ष में बिताया। अंतरिक्ष में रहना, चलना या अन्य कोई भी काम करना धरती से बिल्कुल अलग होता है। यहां से लौटने के बाद किसी भी एस्ट्रोनॉट को नॉर्मल रूटीन में लौटने में काफी वक्त लग जाता है। अंतरिक्ष में रहने का असर, एस्ट्रोनॉट्स की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर भी होता है। हमने बचपन से पढ़ा और सुना है कि अंतरिक्ष में सब कुछ घूमता रहता है। ग्रह, तारे और आकाशगंगा..स्पेस में कुछ भी स्थिर नहीं रहता है। तो क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया कि आखिर सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में कैसे चलते हैं? चलिए, आपको बताते हैं कि स्पेस में सब कुछ घूमता क्यों रहता है और अंतरिक्ष यात्री स्पेस में चलते कैसे हैं।

स्पेस में सब कुछ घूमता क्यों रहता है?

how astronauts like sunita williams walk in space even when everything moves there
हमने बचपन से यह पढ़ा है कि स्पेस में कुछ भी स्थिर नहीं है। पृथ्वी, सूर्य और गैलेक्सीज सभी घूमते रहते हैं। यहां तक कि जो सैटेलाइट धरती से स्पेस में भेजे जाते हैं, वे भी घूमते हैं। पृथ्वी के अपने धुरी पर घूमने की वजह से ही दिन-रात होते हैं। जहां पृथ्वी, सूरज के चारों ओर घूमती है। वहीं सूरज, आकाशगंगा के चारों को घूमता है। लेकिन, क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया है कि आखिर स्पेस में सब कुछ घूमता क्यों रहता है। बताया जाता है कि क्योंकि ब्रह्मांड लगातार फैल रहा है और इसलिए स्पेस में हर चीज मूव करती है। अगर यह सब कुछ रुक जाए, तो विस्फोट हो जाएगा और इतनी एनर्जी रिलीज होगी कि सब खत्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी एस्ट्रोनॉट का क्या है भारत से नाता? 9 महीने बाद धरती पर उतरने वाली सुनीता विलियम्स के बारे में जानें दिलचस्प फैक्ट्स

आखिर सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट्स धरती में चलते कैसे हैं?

how astronauts like sunita williams walk in space even when everything moves there
अब सवाल यह उठता है कि अगर स्पेस में सब कुछ घूमता रहता है, तो फिर सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में चलते कैसे हैं। दरअसल, अंतरिक्ष में जीरो ग्रेविटी होती है और इसलिए, यहां सब कुछ तैरता रहता है। इसलिए, यहां पर चलना धरती पर चलने जैसा बिल्कुल नहीं है। स्पेस में चलने के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल होता है। स्पेस में किसी एस्ट्रोनॉट के चलने को स्पेसवॉक कहा जाता है। अंतरिक्ष यात्री जिस तरह का स्पेस सूट पहने हैं, उसकी वजह से उन्हें स्पेस में वैक्यूम महसूस नहीं होता है। स्पेस सूट में जेट पैक भी होता है। इससे हवा निकलती है और वह एस्ट्रोनॉट्स को धीरे-धीरे चलाती है और वह मूव कर पाते हैं। अंतरिक्ष में वॉक करते समय, अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेस क्राफ्ट से बंधे रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें- Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर ऐतिहासिक वापसी, साथी विल्मोर संग फ्लोरिडा के तट पर हुई सफल लैंडिंग

 

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Twitter/Nasa

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।