अक्सर लोगों के मन में इस बात की जिज्ञासा होती है कि हमारा आने वाला समय कैसा होगा और हम उस समय को बेहतर कैसे बना सकते हैं। इसी जिज्ञासा के लिए लोग अपने भविष्य बारे में जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते रहते हैं। इसी तरह के भविष्य को जानने के लिए लोग ज्योतिष की भविष्यवाणियों पर निर्भर करते हैं।
ऐसी ही ज्योतिष की भविष्यवाणियों के बारे में हमने ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहियाजी से बात की और उन्होंने हमें पूरी 12 राशियों के बारे में अवगत कराया और हम रोज़ एक राशि के आने वाले साल में होने वाली घटनाओं से अवगत करा रहे हैं। उसी क्रम में आज हम आपको सिंह राशि के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं कि उनके लिए आने वाला साल कैसा रहेगा और उसमें आप किस तरह से करियर के बारे में निर्णय ले सकते हैं।
सिंह राशि के लिए आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को अगस्त के बाद गुरु के कारण लाभ होगा। इस समय में आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे। कई माध्यमों से आपको धन मिल सकता है। आपको इस साल मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लेकिन आपका खर्च भी अधिक बढ़ेगा। नवंबर एवं दिसंबर में अत्यधिक खर्च के कारण मानसिक तनाव होगा। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है।
इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कर्क राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को इस अवधि में थोड़ा आराम मिलेगा। अप्रैल में राहु का मेष राशि में गोचर होगा जिससे 17 जून से अक्टूबर तक के समय में संक्रमण होने की सम्भावना है। मौसमी बीमारी हो सकती है। साल के अंत के तीन महीने आप के लिए बढ़िया रहेंगे। इस समय मंगल के कारण पुराने रोगों से आपको निजात मिलेगा। आपको अपार ऊर्जा और जीवन शक्ति प्राप्त होगी और आप एक स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे।
फ़रवरी व अप्रैल के बीच आप पढ़ाई में अपने मन को केंद्रित नहीं कर पाएंगे। पढ़ाई में आपको थोड़ा कम मन लगेगा जिसका सीधा प्रभाव आपके प्रतियोगी परीक्षाओं पर पड़ेगा। अप्रैल से जून के बीच आपको भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे। इस साल आप विदेशी संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं।
सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2022 पद प्रतिष्ठा धन एवं खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आपके ऊपर माता लक्ष्मी का पूरा आशीर्वाद रहेगा। शनि की कृपा के कारण आपको इस साल अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आपके लिए शुक्र, सूर्य एवं मंगल की स्थिति अच्छी रहेगी। जिससे नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आपकी नौकरी के लिए 2-3 जगह से ऑफर आ सकते हैं। खासतौर पर जनवरी से मई तक नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी संभावना है।आई टी से जुड़े कर्मचारियों को प्रमोशन एवं इन्क्रीमेंट मिलने का प्रबल योग बन रहा है। मार्च, अप्रैल में आपके आय में अचानक लगातार बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। व्यापारियों के लिए शुरू के तीन महीने में काम सही नहीं चलेगा बाद में बहुत अच्छा समय रहेगा।
साल 2022 सिंह राशि के लोगों के लिए अच्छे फल देगा। हालांकि साल की शुरुआत में आपके साथी को स्वास्थ्य की कुछ समस्या हो सकती है। जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। इस समय आप एक अच्छे जीवन साथी की तरह उनकी सेवा करें। अप्रैल के महीने में आप दोनों के बीच के विवाद का निपटारा होगा। साल के मध्य में आप दोनों किसी सुंदर यात्रा पर जा सकते हैं। इससे दोनों के बीच निकट आने के कई अवसर मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें:न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट से जानें प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
आपको इस साल पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातक मातृ पक्ष के साथ सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं। आपके जीवन में लंबे समय से चला आ रहा पैतृक संपत्ति का विवाद ख़त्म होगा। आपके घर में नए मेहमान के आने की संभावना बन रही है। पिता के स्वास्थ्य में साल के अंत में सुधार आएगा। आप घर में परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आपके भाई- बहन का समय भी अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय - सिंह राशि के लोग साल 2022 को बेहतर बनाने के लिए गौ माता की सेवा करें। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। आप आर्थिक लाभ और सुख समृद्धि के लिए गले, हाथ या बाजू में तांबा धारण करें।
इस प्रकार सिंह राशि के लिए साल 2022 मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा और आने वाले साल में आप कई नई योजनाओं पर काम भी करेंगे। हालांकि ये एक साधारण ज्योतिष गणना है और समय के अनुसार बदल भी सकती है। इसलिए जरूरी नहीं है कि सिंह राशि के प्रत्येक व्यक्ति के लिए ये उपयुक्त हो।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik, pixabay
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।