2023 में ऐसे रहने वाले हैं होम डेकोर ट्रेंड्स, घर को सजाने की कर लें तैयारी

2023 में घर को सजाने के लिए किस तरह के ट्रेंड्स बदलने वाले हैं वो आप जान लीजिए। 

 
Home decor trends of

साल 2022 अब खत्म होने को है और नए साल से जुड़े नए ट्रेंड्स अभी से ही दिखने लगे हैं। घर और डिजाइनिंग को लेकर अगर देखा जाए तो 2022 बहुत हद तक कोरियन कल्चर से इन्फ्लूएंस दिखा और न्यूड शेड्स और क्लासिक मिनिमल लुक में होम डेकोर इंडस्ट्री आगे बढ़ी। अगर आप अपने घर के पास वाले किसी होम फर्नीचर स्टोर या होम सेंटर जैसे स्टोर में जाएंगे तो पाएंगे कि अब धीरे-धीरे वहां का डेकोर भी बदलने लगा है और पेस्टल बेस्ड, न्यूड शेड्स अब ज्यादा दिखने लगे हैं।

धीरे-धीरे 2023 से जुड़े ट्रेंड्स भी दिखने लगे हैं। अब कोविड लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हैं कि लोग अपने घरों में ही हैं। अब जैसे-जैसे माइग्रेशन बढ़ रहा है वैसे-वैसे ग्लोबल ट्रेंड्स भी भारत में दिख रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो 2023 में कुछ ऐसे होम डेकोर ट्रेंड्स हो सकते हैं।

ऑर्गेनिक और गो ग्रीन ट्रेंड

अब लगभग हर सेक्टर में ऑर्गेनिक चीज़ें आने लगी हैं और होम डेकोर के मामले में भी यही हो रहा है। ऑर्गेनिक और ईको फ्रेंडली डेकोर आइटम्स बहुत ज्यादा फेमस हो रहे हैं। इसी के साथ, बेडशीट्स और पर्दों में भी इस तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ऑर्गेनिक के साथ-साथ ज़ीरो वेस्ट होम प्रोडक्ट्स का ट्रेंड भी चल रहा है।

home decor and organic trends

ऐसे में आपको ये समझना होगा कि आने वाले समय में होम डेकोर आइटम्स की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख से लेकर आलिया तक, 2023 में इन सुपरस्टार्स की फिल्मों का है इंतज़ार

टेक्सटाइल ट्रेंड

आपने शायद इस बारे में नोटिस ना किया हो, लेकिन धीरे-धीरे टेक्सटाइल ट्रेंड्स बढ़ रहे हैं। काउच, पिलो केस आदि सब कपड़े पर आधारित हो रहे हैं और वॉलपेपर डिजाइन भी कुछ ऐसी हैं जो कपड़े जैसी दिखें। ये ना सिर्फ कमरे में टेक्सचर एड करते हैं बल्कि इसके कारण डेप्थ भी ज्यादा दिखती है। टेक्सटाइल ट्रेंड अभी 2023 को डॉमिनेट कर सकता है और हमें कई टेक्सचर्ड फैब्रिक्स अपने होम फर्नीचर में दिख सकते हैं। ये ट्रेंड अभी कहीं नहीं जा रहा है और आने वाले समय में इसे और बेहतर होते देखा जा सकता है।

हैंडमेड और लोकल

अब हैंडमेड चीज़ों का क्रेज़ काफी बढ़ने लगा है। जैसे-जैसे इंस्टाग्राम अकाउंट्स फेमस हो रहे हैं वैसे-वैसे हैंडमेड और यूनिक प्रोडक्ट्स आपके घरों में जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में ये ट्रेंड और भी ज्यादा बढ़ेगा। हैंडमेड और लोकल प्रोडक्ट्स को अब सरकार भी प्रमोट कर रही है और बड़े ब्रांड्स जैसे Amazon आदि में भी हैंडमेड प्रोडक्ट्स ज्यादा बिकने लगे हैं। ऐसे में आने वाले साल में भी इस तरह के ट्रेंड्स को आप अपने घरों में देख सकते हैं।

home made furniture trends

लो लाइंग फर्नीचर

इस साल लो लाइंग सोफा, लो लाइंग फर्नीचर, बेड्स और कार्पेट स्टाइल डेकोर का ट्रेंड भी चल सकता है। छोटे-छोटे घरों में इस तरह का डेकोर ज्यादा ट्रेंडी लग सकता है और ऐसे में आने वाले समय में ये एस्थेटिक लुक दे सकता है। ये कंफर्टेबल और जगह की बचत करने वाला फर्नीचर होगा और इसलिए ये ट्रेंडी भी लगेगा। इसमें ज्यादा रिमूवेबल और फोल्डेबल फर्नीचर होगा जो जगह की बचत ज्यादा कर सके।

low lying furniture trends

इसे जरूर पढ़ें- 2023 में रहने वाले हैं ये लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, कुछ यूं बदल सकती है आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

डेजर्ट इंस्पार्यड टोन्स में होंगे कलर शेड्स

home decore and desert tone

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि कोरियन इंफ्लूएंस काफी हद तक भारत में आ चुका है और इसलिए इसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। डेजर्ट इंस्पायर्ड टोन्स जैसे म्यूटेड पिंक टोन, ऑरेंज या रस्टिक शेड्स को होम डेकोर में लाया जाएगा। हालांकि, कुछ ज्वेल टोन्स भी देखने को मिल सकती हैं जैसे एमराल्ड ग्रीन आदि जो कुछ लोगों के टेस्ट को पसंद करे। ये स्टेटमेंट देने के लिए अच्छे रंग हैं, लेकिन फिर भी सॉफ्ट टोन्स को ज्यादा पसंद किया जाएगा।

तो इस तरह से आने वाले समय में होम डेकोर ट्रेंड्स अभी के मुकाबले ज्यादा बदलने नहीं वाले। आपका इस बारे में क्या ख्याल है हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP