दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जिसे भारत के हर प्रांत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। खुशियों का यह त्यौहार बच्चे से लेकर बड़ों के लिए बेहद ही खास होता है। इस ख़ुशी के मौके पर लगभग हर कोई अपने घर को बेहतरीन अंदाज से सजाते हैं। लेकिन, आजकल घर को सजाने के लिए लोग इको-फ्रेंडली पर खासा ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पर्यावरण के प्रति सचेत रहते हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर को इको-फ्रेंडली तरीके से सजा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
दिवाली में घर को इको-फ्रेंडली तरीके से सजाने के लिए पेपर बैग लालटेन एक बेस्ट विकल्प हो सकती है। इसके लिए आप एक नहीं बल्कि कई रंगीन पेपर बैग लालटेन बाज़ार से आसानी से खरीदकर घर को सजा सकती हैं। इसके आलावा आप घर पर भी पेपर से लालटेन बना सकती हैं। पेपर बैग के अंदर आप लाइट भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Astro Tips: दिवाली पर राशि अनुसार देवी लक्ष्मी को यूं करें प्रसन्न
इस दिवाली घर को सजाने के लिए आप इंडोर प्लांट्स की भी मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप छोटे-छोटे गमले को लिविंग रूम, बेड रूम आदि जगहों पर रखरकर उनमें लाइट्स लगा सकती हैं। यक़ीनन इससे घर का रौनक बढ़ जाएगा। इसके अलावा गार्डन में मौजूद पौधों पर भी लाइट्स लगाकर इको-फ्रेंडली सजावट कर सकती हैं। इसके अलावा घर को सजाने के लिए फूलों का भी सहारा ले सकती हैं।
घर में मौजूद पुराने जैम, सॉस आदि की बोतल को आप घर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सफ़ेद जार को अच्छे से साफ करके एक दिन के लिए धूप में रख दीजिए। दिवाली के दिन इसे जगह-जगह रख दें और इसके अंदर छोटी-छोटी लाइट्स लगाकर ऑन कर दीजिए। आप देखेंगे कि ग्लास जार की सजावट औरों के मुकाबले बेहतरीन दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा घर को सजाने के लिए आप रंगीन जार का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:जानें कब है धनतेरस का त्योहार, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा की सही विधि और महत्व
पेपर बैग लालटेन, इनडोर प्लांट्स और ग्लास जार से घर को सजाने के अलावा आप अन्य कई इको-फ्रेंडली टिप्स की मदद ले सकती हैं। जैसे- घर को सजाने के लिए आप मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप केमिकल युक्त रंग की जगह आटे से तैयार रंग से रंगोली बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आप लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आप मिट्टी की मूर्ति खरीद सकती हैं।(दिवाली पर बेडशीट से घर सजाने के 3 आइडिया)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@easyday.snydle.com,amazon.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।