देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का आम बजट पेश किया है। बजट के प्रेजेंटेशन का सफर ब्रीफकेस से शुरू किया था और फिर अब तक इसमें कई सारे बदलाव हुए। बजट को काफी ज्यादा अहम माना जाता है। हमारे देश की सरकार के द्वारा पिछले नौ साल में बजट से जुड़ी कई परंपराओं को बदला है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें।
आपको बता दें कि अंग्रेजों के समय से चमड़े के ब्रीफकेस में बजट पेश किए जाने की परंपरा चल रही है। यह परंपरा साल 1947 से चल रही है लेकिन साल 2019 में निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करने के तरीके में बदलाव किया।
बजट को भारतीय टच देने के लिए वह इसे लाल ब्रीफकेस के बजाय लाल कपड़े में लपेटकर बही-खाते के रूप में संसद लाई थी।(100, 200, 500 और 2000 रुपए के एक नोट को छापने में खर्च होते हैं इतने रुपए) उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बदलाव पर कहा था कि 'देश का बजट दरअसल देश का बही-खाता होता है, इसलिए उन्होंने बजट के स्वरूप में बदलाव किया है।'
साल 1947 में भारत के पहले वित्त मंत्री आरके आर० के० शनमुखम चेट्टी ने बजट प्रेजेंटेशन के लिए एक चमड़े का पोर्टफोलियो बैग कैरी किया था।
साल 2018 में भारतीय सरकार ने इसमें थोड़ा बदलाव और किया और टैबलेट के जरिए बजट पेश किया। इसे डिजिटल भारत का स्वरूप भी कहा गया। आपको बता दें कि परंपरागत किताब के बजाय टैबलेट पर बजट को पढ़ा गया था। यह पूरी तरह पेपरलेस बजट था।(हाउसवाइफ ऐसे कर सकती हैं सेविंग्स)
साल 2021 में बजट की छपाई नहीं हुई थी और सभी को बजट की सॉफ्ट कॉपी दी गई थी। इस वर्चुअल बजट को लोकसभा की वेबसाइट पर भी डाला गया था। इतना ही नहीं सांसदों और आम जनता को भी यह बजट केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध कराया गया था।
इसे भी पढ़ें:1 दिसंबर से यूज कर पाएंगी करेंसी नोटों का डिजिटल स्वरूप, मिलेंगे कई सारे फायदे
आपको बता दें कि भारतीय सरकार ने केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया था। भारत के सब लोग इस ऐप की मदद से बजट को पढ़ सकते हैं। कई दशकों से समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बजट प्रेजेंटेशन में यह बदलाव किया गया था।
इसे भी पढ़ें-जानिए क्यों लिखा होता है हर नोट पर 'मैं धारक को... रुपये अदा करने का वचन देता हूं'
तो ये थी जानकारी बजट प्रेजेंटेशन के बदलाव के बारे में। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।