हिना खान को बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की ये बात लगती है बेहद इंट्रस्टिंग

हिना खान को बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की कौन सी बात लगती है सबसे दिलचस्प, जानिए

hina khan with boyfriend rocky jaiswal main

हिना खान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का लोकप्रिय किरदार निभाने के बाद हिना खान एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में भी नजर आईं। बिग बॉस के घर में भी हिना खान ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था। हिना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। लॉकडाउन के समय से ही हिना खान अपने इंस्टाग्राम पर लोगों को जागरूक बनाने से जुड़े कई वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। हिना खान के स्टाइल के साथ-साथ रॉकी जायसवाल के साथ उनकी रिलेशनशिप भी काफी चर्चित रहती है। अक्सर हिना रॉकी के साथ क्यूट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जाहिर करती हैं कि रॉकी के साथ उनकी बॉन्डिंग कितनी मजबूत है। अपनी नई पोस्ट में उन्होंने रॉकी के अलग नजरिए की तारीफ की है, आइए जानते हैं, उन्होंने इस पर क्या कहा-

रॉकी जायसवाल की अक्सर तारीफ करती हैं हिना खान

hina khan boyfriend rocky jaiswal couple

हिना अक्सर रॉकी की तारीफ करती नजर आती है, वहीं रॉकी भी हिना की सराहना करते नहीं थकते। हिना ने अपनी नई पोस्ट में एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है, 'जब गॉसिप किसी बुद्धिमान व्यक्ति के पास पहुंचती है, तो वहीं खत्म हो जाती है।' हिना खान को रॉकी की यह बात बहुत दिलचस्प लगती है कि वह हर चीज को एक नए नजरिये से देखते हैं। इस पर खुशी जाहिर करते हुए हिना ने लिखा, 'अपने आसपास होने वाली हर चीज के लिए मुझे नया पर्सपेक्टिव देने के लिए थैंक्यू। आप कितने sorted हैं और मुझे आपकी यह बात अच्छी लगती है।'

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss से लेकर छोटे पर्दे तक, हिना खान दे रहीं हैं ग्लैमर्स फैशन goals

गॉसिप की वजह से सेलेब्रिटीज की लाइफ बहुत ज्यादा प्रभावित होती है। मीडिया की तांकझांक की वजह से सेलेब्स अपनी लाइफ को एक आम इंसान की तरह एंजॉय नहीं कर पाते। कभी छोटी-छोटी चीजों के लिए उनकी आलोचना हो जाती है तो कभी उन्हें ट्रोल किया जाता है। गॉसप बनाए जाने पर सेलेब्स स्ट्रेस में भी रहते हैं, जिसे वे किसी से शेयर नहीं कर पाते। ऐसे में गॉसिप शेयर ना करना और गैरजरूरी गॉसिप पर कोई रेसपॉन्स ना देना सबसे समझदारी का काम है। रॉकी जायसवाल भी इसी बात की तरफ इशारा कर रहे हैं, जिससे हिना खान इंप्रेस हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:समर्स में पहनना है लाइट कलर तो हिना खान की तरह वार्डरोब में एड करें येलो कलर

हिना खान और रॉकी से रहे हैं रिलेशनशिप गोल्स

hina khan boyfriend rocky jaiswal relationsip

अक्सर कपल्स में छोटी-छोटी बातों पर टेंशन और झगड़े हो जाते हैं, लेकिन हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी के बीच इस तरह की कोई तकरार नहीं दिखती। दोनों सोशल मीडिया पर जिस तरह की पोस्ट शेयर करते हैं, उससे साफ झलकता है कि दोनों की अंडस्टेंडिंग काफी अच्छी है। अगर कपल्स इसी तरह की समझदारी दिखाएं तो उनके बीच किसी तरह की गलतफहमी के बजाय हमेशा प्यार बरकरार रहेगा।

फुर्सत के पल एंजॉय कर रही हैं हिना खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुणाल रॉय कपूर और अक्षय ओबेरॉय के साथ उनकी शॉर्ट फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रेसपॉन्स मिला था। हिना ने फिल्म हैक्ड के जरिए बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है। कुछ और फिल्म प्रोजेक्ट्स पर भी हिना खान काम कर रही हैं।

फिलहाल लॉकडाउन के चलते हिना घर में ही क्वारंटाइन में हैं। इस समय में वह अपने शौक पूरे कर रही हैं और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस वक्त में वह वर्कआउट, पेटिंग और घर से जुड़ी हर चीज को एंजॉय कर रही हैं।

अगर आपको यह खबर अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। अपने चहेते सेलेब्स से जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

Image Courtesy: Instagram(@realhinakhan)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP