मोनालिसा की पेंटिंग को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग में से एक माना जाता है। यह इटली के महान कलाकार लियोनार्डो दा विंची ने 16वीं शताब्दी में बनाई थी। यह पेंटिंग फ्रांस के लूव्र संग्रहालय में लगाई गई है।
मोनालिसा की पेंटिंग की खासियत
- यह एक पोर्ट्रेट पेंटिंग है
- यह एक विचारमग्न स्त्री की तस्वीर है, जो हल्की मुस्कान लिये हुए हैं
- यह पेंटिंग 500 साल पुरानी है
- इसे स्फूमैटो तकनीक से बनाया गया है
- मोनालिसा की आंखें हमेशा देखती प्रतीत होती हैं
- मोनालिसा की मुस्कान रहस्यमयी है और कई व्याख्याओं का विषय रही है
- अगर आपका मन खुश है, तो पेंटिंग मुस्कुराती नजर आएगी, लेकिन अगर मन दुखी है, तो मोनालिसा उदास दिखेगी
- मोनालिसा को आईने में आधा जोड़ने पर अजीब सा परग्रही जीव Alien Creature दिखाई देता है

दुनिया की सबसे रहस्यमय पेंटिंग मोनालिसा की पेंटिंग
मोनालिसा की पेंटिंग को दुनिया की सबसे रहस्यमय, महंगी और चर्चित पेंटिंग माना जाता है। इस पेंटिंग के बारे में अब तक सबसे ज्यादा रिसर्च की जा चुकी है। कुछ किताबों में कहा गया है कि लियोनार्डो ने इसे इटली के एक रेशम व्यापारी की पत्नी 'लीजा घेरार्दिनी' को देखकर बनाया था। वहीं, कंप्यूटर वैज्ञानिक लिलियन ने इस पर शोध किया और यह दावा किया कि यह लियोनार्डो का आत्मचित्र है।
मोनालिसा की पेंटिंग को महान चित्रकार लियोनार्डो दा विंची ने बनाया था। यह पेंटिंग 1503 से 1519 के बीच चिनार की लकड़ी के पैनल पर तेल से की गई थी। यह पेंटिंग पेरिस के लौवर संग्रहालय में लटकी हुई है।
मोनालिसा की पेंटिंग का नाम मोना लीजा है
मोनालिसा की पेंटिंग में एक विचारमग्न स्त्री को हल्की मुस्कान के साथ दिखाया गया है। इस पेंटिंग को बनाने में लियोनार्डो दा विंची को 14 साल लगे थे। हालांकि, उनकी मृत्यु के बाद भी यह पेंटिंग अधूरी रह गई थी, जिसे उनके सहयोगियों ने पूरा किया था। इस पेंटिंग का नाम वैसे तो मोना लीजा है, लेकिन उच्चारण बिगड़कर यह मोनालिसा हो गया।
मोनालिसा की पेंटिंग को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग माना जाता है। इस पेंटिंग के बारे में अब तक सबसे ज्यादा लिखा, पढ़ा और रिसर्च की जा चुकी है। इस पेंटिंग की रहस्यमय मुस्कान का अध्ययन कई विशेषज्ञ कर रहे हैं। अलग-अलग एंगल्स से देखने पर मोनालिसा की मुस्कान अलग-अलग दिखती है। कुछ लोगों का मानना है कि इस पेंटिंग में दिखाई गई औरत अपने भीतर किसी राज को छुपाए हुए है, इसलिए उसकी मुस्कान रहस्यमय है। एक सिद्धांत यह भी है कि यह तस्वीर किसी औरत की नहीं, बल्कि दा विंची का आत्म चित्र है।
मोनालिसा की पेंटिंग है अधूरी
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लियोनार्डो दा विंची की पेंटिंग 'मोनालिसा' अधूरी रह गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि 1517 में विंची का दाहिना हाथ पैरालाइज हो गया था। इसके अलावा, लियोनार्डो द विंची का एक चर्चित कोट है, "Art is never finished, only abandoned"(आर्ट कभी पूरी नहीं होती, छोड़ दी जाती है)।
इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों मोनालिसा की पेंटिंग में नहीं हैं आइब्रो?
मोनालिसा की पेंटिंग कहां बनाई गई थी?
इतालवी पुनर्जागरण विशेषज्ञ एन पिज़ोरुसो का दावा है कि मोनालिसा की प्रसिद्ध पेंटिंग उत्तरी इटली के लेको शहर में बनाई गई थी, न कि फ्लोरेंस में जैसा कि पहले सोचा जाता था। पिज़ोरुसो ने अपनी थ्योरी को साबित करने के लिए भू-विज्ञान, इतिहास और कला का इस्तेमाल किया। उन्होंने पेंटिंग की पृष्ठभूमि का अध्ययन किया और पाया कि यह लेको झील और आसपास के पहाड़ों से मेल खाती है। उनका यह भी दावा है कि लियोनार्डो दा विंची 1515 में लेको में रह रहे थे, जब उन्होंने मोनालिसा पर काम करना शुरू किया था।
इसे भी पढ़ें: भारत की इन प्रसिद्ध पेंटिंग्स के बारे में कितना जानते हैं आप
हालांकि, पिज़ोरुसो के दावे को कई कला इतिहासकारों ने चुनौती दी है। वे कहते हैं कि पेंटिंग की शैली और तकनीक फ्लोरेंस में किए गए अन्य कार्यों से मेल खाती है। फिलहाल, यह निश्चित नहीं है कि मोनालिसा कहां बनाई गई थी। यह एक रहस्य बनी हुई है जो आज भी कला प्रेमियों को आकर्षित करती है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- Britannica
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों