herzindagi
ranveer shift to deepika padukone house

शादी के बाद रणवीर के दीपिका के घर में शिफ्ट होने की वजह जानिए

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से कितनी मोहब्बत करते हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन वो उनके लिए कोई भी हद पार सकते हैं रणवीर ने ये साबित कर दिया। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2019-01-21, 14:04 IST

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से कितनी मोहब्बत करते हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन वो उनके लिए कोई भी हद पार सकते हैं रणवीर ने ये साबित कर दिया। पिछले साल नवंबर में रणवीर ने इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण से शादी की थी। शादी का फंक्शन दो दिनों तक चला था। दीपिका के लिए रणवीर की दीवानगी मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचती रही है। 

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से अपनी चाहत का इजहार खुलेआम करते हैं। किसी इवेंट या पार्टी में दीपिका पादुकोण का साथ मिलने पर रणवीर का अदाजे बयां कुछ और ही हो जाता था। रणवीर सिंह चौंकाते हैं। कभी अपने लिबास से तो कभी अपने अंदाज़ से और कभी अपनी बातों से लेकिन इस बार रणवीर ने ऐसा कुछ किया जिसे जानने के बाद आप सिम्बा को सलाम करेंगे। 

ranveer shift to deepika padukone house

रणवीर ने पार की सारी हदें 

रणवीर सिंह ने दीपिका के प्यार में सारी हदें पार कर दी। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को इतनी शिद्दत से चाहते हैं कि उन्हें कोई छोटा सा दु:ख भी नहीं देना चाहते इसलिए रणवीर ने बिना दुनिया की सोचे दीपिका के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया। 

Read more: दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह

शादी के बाद रणवीर दीपिका को अपने घर ले जाने के बजाए खुद उनके घर में शिफ्ट हो गए। एक इंटरव्यू के दौरान जब रणवीर सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब कुछ ऐसा दिया जिसे जानकर आपकी नजरों में उनका कद और बढ़ जाएगा। 

ranveer shift to deepika padukone house

रणवीर ने कहा, ''मैं एक ऐसी शादी को देखते हुए बड़ा हुआ हैं जिसमें यह भावना छिपी रहती है कि चाहे जो हो जाए शादी नहीं तोड़नी है। शादी एक कमिटमेंट है जिससे निकलने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए इसके लिए चाहे जो करना पड़े करो। मेरे लिए सबसे आसान और समझदारी की बात यह थी कि मैं दीपिका के सेट-अप में रहने चला जाऊं। उन्हें उसकी आदत है और मैं उन्हें वहां से नहीं हटाना चाहता था। वो हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेंगी।''

Read more: दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर तोड़ी चुप्पी

ranveer shift to deepika padukone house  

वैसे यहां आपको बता दें कि इन दिनों खबर यह भी आ रही है कि दोनों अब किसी बड़े घर की तलाश में हैं। इधर शादी के बाद रिलीज हुई रणवीर की सिम्बा ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है और फिल्म अभी तक 235 करोड़ के आस-पास जमा कर चुकी है। रणवीर अब ‘गली बॉय’ में नजर आएंगे जिसे ज़ोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। वहीं दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सरवायवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक ‘छपाक’ से पर्दे पर लौटेंगी जिसे मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।