शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं हरियाणा के ये सस्ते बाजार, नहीं पड़ेगी दिल्ली के चक्कर काटने की जरूरत

Which is the largest cloth market in Haryana: क्या आपके घर में शादी है और आप हरियाणा में रहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप हरियाणा में ही कई शानदार बाजारों में बजट में शॉपिंग कर सकती हैं। शॉपिंग के लिए आपको दिल्ली आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानें, हरियाणा के सबसे सस्ते बाजार कौन-से हैं? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-17, 15:56 IST
Which is the largest cloth market in Haryana

Is there any market like Sarojini in Gurgaon: शादियों का सीजन शुरू होते ही सबसे पहले दिमाग में शॉपिंग का ही ख्याल आता है। शॉपिंग हमेशा बजट के साथ ही अच्छी लगती है। शादी के लिए ना जाने कितनी ही चीजें खरीदनी पड़ती हैं। ऐसे में लोग ऐसी मार्केट की खोज करते हैं, जहां एक ही जगह पर सभी चीजें आराम से मिल जाएं। अक्सर दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों से लोग शादी की शॉपिंग के लिए सीधे दिल्ली का ही रुख करते हैं। कई बार लोगों को उनके आसपास की लोकल मार्केट्स के बारे में पता ही नहीं होता।

अगर आप हरियाणा में रहते हैं, तो आपको शॉपिंग के लिए अब दिल्ली आने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको हरियाणा के ऐसे बेहतरीन बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां आप आराम से शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानें, हरियाणा में शादी की शॉपिंग सस्ते में कहां करें?

पानीपत संडे मार्केट

Panipat Sunday Market

अगर आप हरियाणा में पानीपत के आसपास रहते हैं, तो आपको शादी की शॉपिंग के लिए पानीपत संडे मार्केट जरूर जाना चाहिए। लड़कियों के लिए इस बाजार में बहुत कुछ है। यहां आप कपड़ों से लेकर फुटवियर तक सबकुछ काफी कम दाम से खरीद सकते हैं।

रोहतक का शौरी बाजार

अगर आप शादी के लिए कपड़े लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको रोहतक का शौरी बाजार जरूर जाना चाहिए। जानकारी के मुताबिक, यह एशिया का सबसे बड़ा कपड़ों का बाजार है। इस जगह पर आपको शादी में देने वाले कपड़े भी थोक के भाव में मिल सकते हैं।

राम बाजार, अंबाला

Ram Bazar, Ambala

अगर आप अंबाला के पास रहते हैं, तो आपको राम बाजार एक्सप्लोर करना चाहिए। इस बाजार में आपको ट्रेंडी और सस्ते दाम के कपड़े मिलेंगे। यहां आपको कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांडेड कपड़े मिल जाएंगे। यहां काफी क्लासी मार्केट भी है।

सेक्टर 17 मार्केट, फरीदाबाद

हरियाणा के अलावा एनसीआर में रहने वाले लोग शादी की शॉपिंग करने के लिए सेक्टर 17 मार्केट, फरीदाबाद जा सकते हैं। यहां हर तरह की चीज आपको एक ही इलाके में मिल जाएगी। यहां आप लहंगे से लेकर शेरवानी तक सब कुछ खरीद सकते हैं।

अर्जुन मार्ग बाजार, गुरुग्राम

Arjun Marg Market, Gurugram

गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को भी शॉपिंग के लिए दिल्ली के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अर्जुन मार्ग बाजार, गुरुग्राम में ही आराम से शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। यहां आपको ब्रांडेड से लेकर सस्ते कपड़े और अन्य चीजें भी मिल जाएंगी।

यह भी देखें- सस्ते में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं गुड़गांव के ये लोकल मार्केट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP