बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस अक्सर बेताब रहते हैं। स्टार्स इंटरव्यू शो के दौरान अक्सर अपनी निजी जिदंगी के बारे में कुछ न कुछ खुलासे करते हैं। उनके कुछ खुलासे सुन न केवल बी टाउन बल्कि फैंस भी हैरान हो जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री कुछ गॉसिप फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण से लीक हो चुकी है। करण जौहर के इस टॉक शो में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने कुछ ऐसी बात कही जिसकी वजह से जमकर बवाल हुआ है।
यह बवाल केवल बी टाउन तक सीमित नहीं था इसकी वजह से काफी विवाद भी हो चुका है। जिसका असर शो में आए सेलेब्स पड़ चुका है। आज हम इस लेख में आपको करण जौहर के शो में आए उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिनके एक बयान ने उन्हें मुश्किलों में डाल दिया था। आइए जानते हैं उनके सेलिब्रिटी के बारें में जिनकी बयान की वजह से विवाद हुई वहीं शो के मेकर्स को एपिसोड तक डिलीट करना पड़ा।
हार्दिका पंड्या और के एल राहुल का शो कॉफी विद करण का सबसे विवादों का शो रहा है। शो के ऑन एयर होने के बाद विवाद काफी बढ़ गया था जिसके बाद शो मेकर्स को यह एपिसोड डिलीट करना पड़ा था। आइए जानते हैं शो में ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से इतना बवाल मचा।
दरअसल कॉफी विद करण शो में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने ड्रेसिंग रूम की कुछ बातों को रिवील किया था जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। बढ़ते विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने दोनों पर कई मैच खेलने का बैन लगाया था। अब आप भी सोच रहे होंगे भला हार्दिक पंड्या ने ऐसा क्या कह दिया था।
तो बात दें कि क्रिकेटर ने शो में कहा कि मैं अपने पैरेंट्स के साथ काफी ओपन हूं, और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। इसके अलावा उन्होंने शो में कई महिलाओं के साथ अपने रिलेशनशिप का भी खुलासा किया।
वहीं के एल राहुल ने कहां कि मैं मलाइका अरोड़ा का फैन हूं। मलाइका मेरी क्रश रही हैं। लेकिन जब मुझे पता चला कि वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है तो उनके लिए मेरा क्रश खत्म हो गया।
करण जौहर का टॉक शो में जाना इमरान हाशमी के लिए भी काफी भारी पड़ा है। दरअसल एक एपिसोड में इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय का नाम लेते ही प्लास्टिक बोला था। उनके इस कमेंट पर जमकर बावल मचा था। सोशल मीडिया पर इमरान के इस स्टेटमेंट को लोगों ने पसंद नहीं किया था।
इसे जरूर पढ़ेंःकरण जौहर की फिल्म के ये किरदार जिनके नाम आज भी हैं लोगों की जुबां पर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप से लेकर ब्रेकअप के बारे में लगभग हर कोई जानता है। साल 2010 में दीपिका पादुकोण करण जौहर के शो में गई था। इस एपिसोड में करण जौहर ने उनसे एक सवाल किया था कि वह रणबीर कपूर को क्या देना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने बेहद कूल अंदाज में जवाब देते हुए कहां कि कॉन्डम बॉक्स। शो के ऑन एयर होने के बाद उनके इस जवाब पर जमकर हंगामा हुआ। दीपिका के इस जवाब से ऋषि कपूर भी काफी नाराज हो गए थे।
इसे जरूर पढ़ेंःज्वेलरी के बिजनेस में कदम रख चुके हैं फिल्ममेकर करण जौहर, 'त्यानी' है ब्रैंड का नाम
कंगना रनौत और विवादों का रिश्ता काफी पुराना है। कंगना का बयान अक्सर विवादों में रहता है। लेकिन करण जौहर ने शो में उनके बयान ने काफी बवाल मचा दिया था। कंगना रनौत ने करण जौहर के शो में उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने करण को बॉलीवुड का माफिया तक कहा जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था।
करण जौहर की फेवरेट आलिया भट्ट को भी शो में जाने के बाद काफी परेशानी हुई थी। दरअसल एक्ट्रेस ने करण के शो में प्रेजिडेंट का नाम पुछा गया था जिसके जवाब में आलिया भट्ट ने पृथ्वीराज कहा दिया। फिर इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। आज भी आलिया भट्ट की जनरल नॉलेज का मजाक उड़ाया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।