पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस हानिया आमिर की फैन फॉलोइंग भारत में भी जबरदस्त देखने को मिलती है। हानिया आमिर जब भी सोशल मीडिया पर कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करती हैं, तो दुनियाभर के उनके फैंस तारीफों की बौछार कर देते हैं। लेकिन, लेटेस्ट पोस्ट पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग और नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है और कमाल की बात यह है कि इन सबके पीछे की वजह उनके माथे की बिंदी है। जी हां, माथे की वही छोटी-सी बिंदी जिसे भारत में महिलाएं अपने माथे पर किसी चांद की तरह सजाती हैं लेकिन, यही बिंदी हानिया आमिर के लिए ट्रोलिंग की वजह बन गई है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को बिंदी लगाने पर क्यों ट्रोल किया जा रहा है, यह समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है। दरअसल, हानिया आमिर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। इन तस्वीरों में हानिया आमिर माथे पर लाल बिंदगी लगाए नजर आ रही हैं, इसी पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
हानिया आमिर हुईं ट्रोलिंग का शिकार!
View this post on Instagram
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की माथे की बिंदी और होली की बधाई ने ट्रोलर्स को भड़का दिया है। जिसके बाद लोगों ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर नफरत से भरे कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। किसी ने एक्ट्रेस की फोटोज को गुनाह करार कर दिया है, तो किसी ने उन्हें अल्लाह से माफी मांगने की नसीयत दे दी है। इतना ही नहीं, हानिया आमिर को लोगों ने अनफॉलो करने की बात भी कही है और कुछ लोगों का कहना है कि इंडियन ऑडियंस से पॉपुलैरिटी मिलने पर एक्ट्रेस ऐसा कर रही हैं। हालांकि, हानिया ने ट्रोलिंग पर किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।
क्या है बिंदी का हिंदू धर्म से कनेक्शन?
माथे पर बिंदी लगाना सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट का हिस्सा नहीं है। बल्कि, इसे हिंदू धर्म में सोलह श्रृंगार का हिस्सा भी माना जाता है। माथे की बिंदी या बिंदिया को कुमकुम, टीप, टिकली, बोट्टू जैसे कई नामों से जाना जाता है। बिंदी को माथे पर दोनों भौहों के बीच लगाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, दोनों भौहों के बीच के हिस्से को अजना चक्र या तीसरे नेत्र की जगह भी माना जाता है। साथ ही ज्ञान, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक अंतदृष्टि का केंद्र भी यह है।
हमारे शरीर में सात चक्र होते हैं, जिनका वर्णन वेदों में भी किया गया है। जहां बिंदी लगाई जाती है वह शरीर का छठा चक्र होता है। ऐसे में मान्यता है कि बिंदी जिस जगह लगाई जाती है, वहां पर ऊर्जा इकठ्ठी होती है और बिंदी लगाने से उसे बाहर आने से रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: सरनेम बदलने को लेकर शादीशुदा महिलाओं के पास क्या होते हैं अधिकार? कानूनी रूप से जान लीजिए
बाजार में ऐसे तो हर रंग की बिंदी मिलती है। लेकिन, लाल रंग की बिंदी ज्यादातर सुहागन महिलाओं के माथे पर देखने को मिलती है। हालांकि, आजकल स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से हर रंग की बिंदी महिलाएं लगाने लगी हैं। लेकिन धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार लाल रंग की बिंदी लगाने से विवाहित महिलाओं का जीवन सुख और समृद्धि से भरा रहता है। साथ ही लाल बिंदी को माता लक्ष्मी से भी संबंधित माना जाता है।
हिंदू धर्म में लाल रंग को उगते सूरज और मांगलिक कार्यों से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह भी है कि सुहागन महिलाएं लाल या मरून रंग की बिंदी लगाती हैं। वहीं, काले रंग की बिंदी को सुहागन महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Hania Aamir and Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों