वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल तो आजकल हर कोई करता है। ये वो सुविधाजनक गैजेट है जो हमारा बहुत समय बचा देता है। घर से बाहर रह रहे बैचलर्स हों, खुद को इंडिपेंडेंट बताकर अपना काम करने वाले टीनएजर्स हों या पूरे घर के कपड़े धोने वाली महिलाएं ये सभी के लिए बहुत ही सुविधाजनक चीज़ है, लेकिन सुविधा के साथ-साथ ये भी दिक्कत होती है कि वॉशिंग मशीन में एक साथ कपड़े धोने पर कई बार वो खराब हो जाते हैं। अगर आप वॉशिंग मशीन में रंगीन कपड़े धोते हैं तो उससे जुड़ी कुछ समस्याओं को भी झेलना पड़ता है।
तो चलिए आज आपको हम वॉशिंग मशीन में रंगीन कपड़े धोने के कुछ ट्रिक्स और हैक्स बताते हैं। ये तरीके काफी सिंपल होंगे और हम आपको साथ ही साथ वो तरीके भी बताएंगे जिसे खुद ट्राई किया गया है और वो काम नहीं करते हैं।
तो आपको पहले बताते हैं कि इन तीनों ही समस्याओं को कम करने के लिए किस तरह के हैक्स ट्राई किए जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बहुत आसानी से धुलेंगे कपड़े और निकलेंगे जिद्दी दाग, बस कपड़े धोते समय अपनाएं ये 4 टिप्स
अगर आपके पास इतने कपड़े हैं कि आपको दो-तीन बार वॉशिंग मशीन चलानी है तो आप एक जैसे शेड्स के कपड़ों को एक साथ धोएं। ब्लू और ब्लैक तो बाकी रंगीन कपड़ों से दूर रखें क्योंकि ये दोनों ही शेड्स बहुत ज्यादा लिंट अट्रैक्ट करते हैं और इसलिए ये बेहतर होगा कि आप इन्हें तो अलग से ही धोएं। हां, अगर कम कपड़े हैं तो ये तरीका नहीं अपनाया जा सकता है।
रंगीन कपड़ों के साथ फेड होने की समस्या होती है। एक बार में ही वो फेड हो सकते हैं और इसलिए कभी उनके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। हमेशा ठंडे पानी में ही उन्हें धोएं। ये कपड़ों की शेल्फ लाइफ को भी बढ़ाएगा।
अगर आपके कपड़ों में कोई दाग लग गया है तो बेहतर होगा कि आप उसे पहले ही निकाल लें। प्री-ट्रीटमेंट या फिर सिर्फ उसी कपड़े को पहले से सोक करके रखना ठीक होगा। आप मशीन को हैवी वॉश साइकिल की जगह नॉर्मल या लाइट वॉश साइकिल में ही धोएं। दाग पहले से ही निकल जाएंगे तो आप वॉशिंग मशीन का प्रेशर कम कर सकते हैं। इससे भी कपड़ों के फेड होने की समस्या कम होगी।
ये तरीका आजमाया हुआ है और रंगीन कपड़ों के मामले में तो काफी असरदार होता है। आपके कपड़ों से आपने दाग पहले से ही निकाल दिए हैं और इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने कपड़ों को उल्टा करके ही धोएं। ये तरीका रंगीन कपड़ों का रंग बचाकर रखेगा। अगर कोई ऐसा कपड़ा है जिसके फेड होने का डर लग रहा है तो आप उसे जरूर उल्टा कर दें।
अगर आप फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके कपड़ों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। अधिकतर लोग इसे डिटर्जेंट के साथ ही डाल देते हैं, लेकिन इसका सबसे अच्छा तरीका है डिटर्जेंट को सादे पानी से साफ करें और उसके बाद की वॉश साइकल में इसे डालें। इससे कपड़ों की शाइन भी बनी रहेगी और साथ ही साथ ये खराब भी नहीं होंगे।
रंगीन कपड़ों को एयर ड्राई करना ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। ये उनका रंग बरकरार रखता है। ड्रायर में इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी ज्यादा न करें। आप पाएंगे कि इससे रंगीन कपड़ों का रंग खराब नहीं हुआ है।
इसे जरूर पढ़ें- इन टिप्स की मदद से करें अपनी वॉशिंग मशीन को साफ, कम होगी रिपेयरिंग की जरूरत
अभी आपको रंगीन कपड़े धोने के कुछ हैक्स के बारे में तो बता दिया है, लेकिन ऐसे कई हैक्स हैं जो काम नहीं करते हैं।
अब अगली बार कपड़ों को धोते समय ये तरीका जरूर इस्तेमाल कर लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।