herzindagi
best hacks for washing clothes

बहुत आसानी से धुलेंगे कपड़े और निकलेंगे जिद्दी दाग, बस कपड़े धोते समय अपनाएं ये 4 टिप्स

कपड़े धोना बहुत मेहनत का काम हो सकता है, लेकिन इसे थोड़ा आसान बनाया जा सकता है। आज हम आपको कपड़े धोने के कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-10-06, 16:37 IST

अगर आपसे पूछा जाए कि सबसे बोरिंग काम क्या हो सकता है जिसमें मेहनत भी बहुत ज्यादा लगती है तो आपका जवाब क्या होगा? अधिकतर लोगों को कपड़े धोने का काम बहुत आफत का लगता है। थकान अलग से होती है और महंगे कपड़ों में अगर दाग लग जाएं तो बहुत ही आफत होती है। कई लोगों ने ये सुना होगा कि कपड़ों का दाग हटाने के लिए नींबू और सिरके जैसी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि कपड़ों को धोने के लिए कुछ खास टिप्स अगर अपनाई जाएं तो बहुत आसानी से काम हो सकता है। 

आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके काम को थोड़ा और आसान कर देगी। कपड़ों को सही तरीके से धोने के लिए मेहनत के साथ अगर कुछ हैक्स काम आएं तो भला क्या बुरा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही टिप्स। 

1. ब्राइट रंगों के लिए नमक का इस्तेमाल-

यकीनन ये ट्रिक आपने कॉटन के कपड़ों के लिए पहले की होगी, लेकिन अगर आप चाहें तो वॉशिंग मशीन में भी नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि ब्राइट कपड़े फेड न हों। अगर आपको अपने कपड़ों का रंग बरकरार रखना है तो आप अपने नॉर्मल डिटर्जेंट के साथ 1 छोटा चम्मच नमक भी मशीन के पानी में मिला दें। ध्यान रखें कि सिर्फ एक छोटा चम्मच नमक ही काफी होगा इससे ज्यादा न डालें। 

ऐसा करने से कपड़ों का रंग नहीं जाएगा। इसी के साथ ध्यान रखें कि एक बार सादे पानी से भी कपड़ों को धो लें। इसके बाद अगर कोई फैब्रिक कंडिशनर इस्तेमाल करेंगी तो बेहतर होगा। 

hacks for washing clothes

इसे जरूर पढ़ें- 5 मिनट में कपड़ों से ऐसे निकालें सिलवटें

2. हेयर स्प्रे से हटाएं इंक का दाग-

कपड़ों पर से इंक का दाग हटाना बहुत मुश्किल का काम होता है। एल्कोहॉल ये काम बहुत आसानी से कर सकता है। अगर आपके किसी कपड़े पर इंक का दाग लग गया है तो उसे हल्का करने के लिए हेयर स्प्रे या हैंड सेनेटाइजर दोनों ही सही ऑप्शन साबित हो सकते हैं। 

ध्यान ये रखें कि सिर्फ दाग वाली जगह ही इसे लगाएं और 10 मिनट बाद हटा दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धोकर मशीन में डालें। इससे दाग मशीन में ही निकल जाएगा और आपको इसे ज्यादा घिसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

washing clothes

3. कपड़ों को आसानी से सुखाने का हैक- 

कई बार वॉशिंग मशीन में कपड़ों को सुखाने के बाद भी नम और ठंडे मौसम के कारण अगर कपड़े सूख नहीं पा रहे हैं तो आप ड्राइंग प्रोसेस को तेज़ कर सकती हैं। इससे पहले कि आप अपने ड्रायर में गीले कपड़े डालें आप नीचे एक सूखा टॉवल रख दें। टॉवल रोएंदार होना चाहिए और उसे सबसे नीचे रखा होना चाहिए। ऐसे में नीचे वाला टॉवल कपड़ों से ज्यादा जल्दी मॉइश्चर सोख लेगा और आपकी लॉन्ड्री जल्दी सूखेगी।  

इसके बाद आप जैसे अपने कपड़ों को ड्राई करती हैं वैसे ही कीजिए।  

 

इसे जरूर पढ़ें- Easy Hacks: कॉटन के कपड़ों की सही देखभाल के लिए अपनाएं 5 आसान टिप्‍स  

4. वॉशिंग मशीन को हमेशा साफ करें- 

वॉशिंग मशीन को लगातार साफ करते रहने से भी कपड़ों की सफाई अच्छे से होती है। वॉशिंग मशीन की सर्विसिंग भी करवाते रहना चाहिए।  

आप वॉशिंग मशीन को साफ करने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। पानी में 1 कप सफेद सिरका मिलाकर वॉशर में डालें और फिर मशीन को चलाएं। इसके बाद इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। बाद में टूथब्रश की मदद से वॉशर को साफ करें। इससे जितना भी मैल, क्लोरीन आदि जम गया होगा वो साफ हो जाएगा।  

 

इन टिप्स को आजमाएं और अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।