वॉशिंग मशीन आज के समय में हर घर की जरूरत है। यह महिला के काम को काफी हद तक आसान बना देती है। वॉशिंग मशीन में महिलाएं सिर्फ कपड़े, चद्दरें या तौलिए आदि ही नहीं धोतीं, बल्कि घर के अन्य सामान जैसे बैग, जूते या फिर सॉफ्ट टॉयज की भी सफाई करती हैं। वॉशिंग मशीन की मदद से चीजें साफ करना आपको यकीनन आसान लगता हो, लेकिन अगर आप वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते समय सावधानी नहीं बरततीं तो इससे आपका पसंदीदा सामान खराब होने में समय नहीं लगता।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर इन 8 चीजों को न रखें, तभी आएगी सुख-समृद्धि
वैसे तो वॉशिंग मशीन को कपड़ों की सफाई के लिए बनाया गया है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप वॉशिंग मशीन में हर तरह के कपड़े धो सकती हैं। ऐसे भी कई कपड़े होते हैं, जो मशीन वाशेबल नहीं होते और अगर आप उन्हें वॉशिंग मशीन में धोती हैं, तो कपड़े बेहद जल्द खराब हो जाते हैं। इतना ही नहीं, एक ही बार धोने से कपड़ों की चमक खो जाती हैं और फिर उन्हें पहनने का मन नहीं करता। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मशीन में नहीं धोना चाहिए-
स्विमसूट को यूं तो पानी में तैरने के लिए बनाया गया है, लेकिन आप इसे मशीन में साफ करने की भूल न करें। अगर आप इन्हें वॉशिंग मशीन में धोती हैं, तो इनकी इलास्टिसिटी लूज हो जाती है और फिर यह जल्दी खराब हो जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे हाथ से ही धोएं।
अगर आपके पास लेदर के जूते या कपड़े हैं तो आप उन्हें वॉशिंग मशीन में धोने की भूल न करें। दरअसल, ज्यादातर लेदर के जूतों के कुछ हिस्सों में ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है और जब उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया जाता है तो वे खराब हो जाते हैं। इसी तरह लेदर के कपड़ों कोवॉशिंग मशीन में धोने पर उनमें रिंकल्स आ जाते हैं।
अक्सर देखने में आता है कि सर्दी के मौसम में महिलाएं ऊनी, कश्मीरी व मखमली कपड़ों को भी मशीन में डाल देती हैं, इससे भले ही आपका काम आसान हो जाता हो, लेकिन ऐसे कपड़े वॉशिंग मशीन में धोने पर खराब हो जाते हैं। उनकी या तो चमक खो जाती है या फिर उनमें रूएं हो जाते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों को धोने से पहले उनके लेबल को अवश्य पढे़ं और उसी के अनुरूप उसे धोएं।
आपको शायद पता न हो लेकिन नेकटाई को भी वॉशिंग मशीन में धोने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप उनके टैग को ध्यान से पढ़ेंगी तो पाएंगी कि उन्हें वॉशिंग मशीन में न धोने के लिए कहा जाता है। दरअसल, अधिकतर नेकटाई सिल्क से बनी होती हैं और जब उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया जाता है तो उनकी इनर लेयर मुड़कर खराब हो जाती है। इसलिए इन्हें हाथ से धोना ही बेहतर रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: रह रही हैं घर से दूर, तो ऐसे सजाएं अपना कमरा
कुछ महिलाएं अपने घर के तकियों, चेयर कुशन या फिर सॉफ्ट टॉयज आदि को भी मशीन में धोने के लिए डाल देती हैं। इससे वॉशिंग मशीन की स्पिन पर भी जोर पड़ता है और तकिए की शेप भी खराब हो जाती है।
ऐसे कपड़े जिनसे आप अपने जानवर को कवर करते हैं या फिर जो कपड़े जैसे कंबल व उसके कपड़े पालतू जानवर के बालों के संपर्क में आते हैं, उन कपड़ों को भी वॉशिंग मशीन में नहीं धोना चाहिए। दरअसल, ऐसे कपड़े आपकी मशीन के वाटर पंप फिल्टर और ड्रेन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।