herzindagi
Marker Stain Removal main

इस हैक की मदद से आप हटा सकती हैं कपड़ों पर लगे परमानेंट मार्कर के दाग

अगर आपके फेवरिट कपड़े पर परमानेंट मार्कर का दाग लग गया है तो आपको उस कपड़े को फेंकने की जरूरत नहीं है। हाल ही में फेसबुक पर एक महिला ने एक आसान हैक से परमानेंट मार्कर के दाग को क्लीन करके दिखाया।
Editorial
Updated:- 2020-09-03, 19:15 IST

हर महिला चाहती है कि उसके कपड़े हमेशा नए जैसे चमकते रहें और इसके लिए वह काफी मेहनत भी करती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि ना चाहते हुए भी कपड़ों पर कई तरह के दाग लग जाते हैं। जिसके कारण आपकी क्लीनिंग की मेहनत काफी बढ़ जाती है। कपड़ों पर लगे दाग को साफ करने में थोड़ी मेहनत तो लगती है, लेकिन फिर कपड़े पहले जैसे हो जाते हैं। हालांकि कुछ दाग ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम सोचती हैं कि वह कभी साफ नहीं हो सकते और इसलिए हम उस कपड़े को अपने वार्डरोब से बाहर कर देती हैं। मसलन, परमानेंट मार्कर के दाग। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है। परमानेंट मार्कर का इस्तेमाल ही किसी चीज पर परमानेंट निशान बनाने या फिर लिखने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर उसका निशान कपड़े पर लग जाए तो उसे हटाना लगभग नामुमकिन नजर आता है। हालांकि अगर अब तक आप भी ऐसा ही सोचती आई हैं तो अब आपको सोच बदलने की जरूरत है। आज हम आपको ऐसा हैक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से व्हाइट कपड़ों (सफेद कपड़ों को धोने का सही तरीका) से भी परमानेंट मार्कर के दाग को हटाया जा सकता है। इस हैक को जानने के बाद आपके लिए परमानेंट मार्कर के दाग को हटाना चुटकी बजाने जितना आसान काम हो जाएगा-

नीलगिरी का तेल आएगा काम

Marker Stain Removal inside

यह एक रियल लाइफ एक्सपेरिमेंट है, जिसे एक महिला ने सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर शेयर किया है। दरअसल, इस महिला ने Mums Who Clean पेज पर Champion Hoodie से परमानेंट मार्कर को क्लीन करने के लिए हेल्प मांगी थी। जिसके जवाब में एक व्यक्ति ने सुझाव दिया कि वह कपड़े को पानी से रिंस करने से पहले आधे घंटे के लिए नीलगिरी के तेल में भिगोएँ। महिला ने बस ऐसा ही किया और रिजल्ट सच में चौंकाने वाला था। यूकेलिप्टस ऑयल में हूडी को भिगोने से उसका करीबन 90 प्रतिशत दाग आसानी से हट गया था। महिला ने फेसबुक पर लिखा कि उसने मैंने पानी के साथ दाग को धोया और अतिरिक्त को निचोड़ दिया ताकि कपड़े का रंग ना चला जाए। फिर उसके बाद उन्होंने दाग पर ब्लीच डाला और वॉशिंग मशीन में हूडी को धोया। इसके बाद जिद्दी दाग एकदम गायब हो गया। महिला ने अपनी पोस्ट में हूडी से पहले और बाद की तस्वीरों को भी शेयर किया।

इसे जरूर पढ़ें: इन Laundry Hacks की मदद से कपड़ों की क्लीनिंग को बनाएं आसान

 

ऐसा रहा रिएक्शन

Marker Stain Removal inside ()

जब महिला ने अपने एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो इसे हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिले। एक व्यूअर ने इस हैक को लाइफ चेजिंग और रेवलूशनेरी बताया। एक यूजर ने टिप्पणी की, “ओह माई गोश! मैंने कल रात इस पोस्ट को देखा और यहां तक कि अपने पति को भी दिखाया। 

वैसे नीलगिरी का तेल एक एसेंशियल ऑयल है। जिसे कई सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दवा के रूप में किया जाता है। यह केमिकल-फ्री फ्लोर क्लीनर के रूप में भी अच्छा काम करता है। अब, यह कपड़े धोने के डिटर्जेंट के रूप में भी इस्तेमाल होने लगा है। 

इसे जरूर पढ़ें: इन हैक्स की मदद से कम समय में करें घर की सफाई

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।