इन हैक्स का इस्तेमाल करके छोटे जानवरों से बचा सकते हैं अपने पौधे

 गार्डन में लगे पौधे कई बार छोटे जानवरों के कारण बर्बाद होने लगते हैं। ऐसे में, आज हम आपके पौधे को जानवरों से बचाने की टिप्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करके आप अपने प्लांट्स को सुरक्षित रख सकते हैं।

indoor plant protectors from animals

Gardening Hacks: जमाना चाहे कितना भी बदल जाए पर पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बहुत महत्व रखते हैं। पौधों से ही मानव जीवन संभव है, क्योंकि ये हमें ऑक्सीजन देते हैं। खैर ये तो साइंस की बाते हैं। पर, इसके अलावा कई लोगों को अपने घरों में भी गार्डनिंग करने का शौक रहता है। घर के बाहर छोटे से स्पेस में भी लोग पौधे लगाना पसंद करते हैं। यहां दिक्कत तब आती है जब छोटे जनवरों का पौधों पर अटैक बढ़ जाता है। ये जानवर कभी-कभी तो पूरे पौधे को ही जड़ से उखाड़ देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप इससे बचने के लिए ये आर्टिकल पूरी पढ़ सकते हैं। यहां छोटे जानवरों से पौधों को बचाने के लिए कुछ हैक्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आपकी परेशानी कम हो सकती है। इन हैक्स का उपयोग करके आप अपने प्यारे पौधों को छोटे जानवरों से बचा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ और हरा-भरा रख सकते हैं।

छोटे जानवरों को भगाने में कारगर रहेंगे ये उपाय

garlic benefits in garden

  • लहसुन की कुछ कलियां कुचलकर या इससे अर्क बनाकर आप मिट्टी में मिला सकती हैं। इसकी तीखी गंध जानवरों को दूर रखती है।
  • लाल मिर्च पाउडर या मिर्च स्प्रे का मिश्रण बनाकर पौधों के आसपास छिड़काव करें।
  • नीम के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर इसे पौधों पर स्प्रे करें।
  • पानी में अमोनिया की कुछ बूंदें मिलाकर इसे पौधों पर स्प्रे करें।
  • गिरे हुए पत्ते और मलबे को नियमित रूप से हटाते रहें। क्योंकि, यह भी जानवरों का आकर्षण बनता है।

पौधों को छोटे जानवरों से कैसे बचाएं?

protect plants from animals

  • तार- पौधों के चारों ओर तार या जाल लगाकर रख सकते हैं। इससे जानवर पौधे के पास नहीं पहुंच पाएंगे।
  • पत्थर- पौधों के चारों ओर पत्थर बिछा दें। ऐसा करने से जानवर पौधों के पास वाली मिट्टी को नहीं खोद पाएंगे।
  • जाल- पौधों को जाल से ढककर रखें। इससे जानवर उसकी पत्तियों को खा नहीं पाएंगे और आपके पौधों का बचाव भी होगा।
  • प्लास्टिक फॉर्क- नूडल्स खाने वाले प्लास्टिक के फॉर्क का भी आप अपने पौधों के पास इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पौधों के पास मिट्टी में ऐसे लगाएं की बाहर के तरफ कांटा वाला हिस्सा निकला रहे। जानवर इससे पौधे के पास बिल्कुल भी नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें-मकड़ियों को घर से भगाने के लिए बेस्ट रहेंगे ये पौधे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP