Guru Purnima 2022: आज के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, घर में आएगी सुख समृद्धि

सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। अपने उज्जवल भविष्य के लिए इस दिन आप राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमा सकते हैं।

guru purnima astro remedies for zodiac

Guru Purnima 2022: हिंदुओं में पूर्णिमा की तिथि बड़ी ही धूम धाम से मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चन्द्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है और चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। वैसे तो साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं और इन सभी का विशेष महत्व है लेकिन इनमें से गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गुरुओं की पूजा और उनका सम्मान करना प्रमुख होता है।

भारत वर्ष में प्राचीन काल से ही गुरु शिष्य की परंपरा चली आ रही है और इसीलिए गुरु पूर्णिमा ख़ास होती है। इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई 2022 को मनाई जाएगी और इस दिन कुछ विशेष उपाय आपके जीवन में सफलता ला सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें कि आप गुरु पूर्णिमा में राशि के अनुसार कौन से उपाय आजमा सकते हैं।

मेष राशि

guru purnima astro remedies for aries

मेष राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान ज़रूर करें। आषाढ़ पूर्णिमा पर गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में धन का अभाव नहीं रहता है। इस दिन अपने गुरु को पीले व हरे फूल भी अर्पित करें। जीवन में सफलता का मार्ग खुलेगा।

इसे जरूर पढ़ें:Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है व जीवन में चिंता और परेशानी नहीं रहती है।

astro remedies for guru purnima

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन हरे रंग की मूंग दाल दान करनी चाहिए इससे तनाव संबंधी समस्याएं दूर होंगी और वैवाहिक जीवन सुखी होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस दिन चावल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होगा और शांति का एहसास होगा और उनकी सभी परेशानियां हल होंगी।

सिंह राशि

gemini zodiac astro remedies for guru purnima

सिंह राशि के जातकों को गेहूं का दान अवश्य ही करना चाहिए सिंह राशि के जातकों को गेहूं का दान करने से समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा ज़रूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति प्राप्त होगी।

इसे जरूर पढ़ें:गाय को नियमित गुड़-रोटी खिलाएं, होंगे ये फायदे

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस दिन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। विशेषकर गुरु पूर्णिमा पर ये उपाय करने से धन संपदा की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर बंदरो को गुड़ और चना अवश्य खिलाएं ऐसा करने से आपके सभी शत्रु आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक इस दिन मंदिर में चने की दाल का दान करें। ऐसा करने से जीवन की सभी सुख सुविधाओं का आनंद प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

capricorn zodiac astro remedy

मकर राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल दान करें। ऐसा करने से आप अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं और सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक गुरु पूर्णिमा पर हल्दी और मिठाई जरूरतमंदों को दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की कमी कभी नहीं होगी।

इस प्रकार गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार किए गए उपाय आपको सुख समृद्धि दिला सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: pixabay.com and freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP