हिंदू धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं और हर महीने एक पूर्णिमा तिथि होती है। इन सभी का विशेष धार्मिक महत्व है और इनमें विशेष रूप से पूजा पाठ करने का विधान है। सभी पूर्णिमा तिथियों में से कुछ ख़ास है आषाढ़ के महीने में पड़ने वाली गुरुपूर्णिमा की तिथि। इस तिथि को गुरु और शिष्य के बीच के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भी ख़ास माना जाता है।
आषाढ़ में पड़ने वाली इस पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि वेद व्यास जी का जन्म भी हुआ था। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा की तरह मनाया जाता है और इसका विशेष महत्त्व है। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी सेजानें इस साल कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा और इसमें कैसे पूजा करना फलदायी होगा।
इसे जरूर पढ़ें:Yogini Ekadashi 2022: जून के महीने में कब पड़ेगी योगिनी एकादशी, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
हिन्दुओं में गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्य रूप से गुरु का पूजन करने का महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है इसलिए जो व्यक्ति इस दिन अपने गुरु को आराध्य मानकर पूजन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष के अनुसार अपने जीवन में सफलता पाने के लिए आपको इस विशेष दिन पर गुरु के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए जिससे आपका भविष्य उज्जवल हो सके।
इस साल पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु, मंगल, बुध और शनि ग्रह शुभ स्थिति में हैं और इन ग्रहों की शुभ स्थिति को देखते हुए गुरु पूर्णिमा पर रुचक, हंस, शश और भद्रा नाम के चार योग बन रहे हैं। इन सभी के साथ इस दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है। गुरु पूर्णिमा के दिन 4 ग्रहों का ये शुभ संयोग सभी के लिए ख़ास है और जीवन में बहुत से बदलाव लेकर आएगा। इन सभी योगों की वजह से इस साल गुरु पूर्णिमा को हर बार से खास बताया जा रहा है।
इसे जरूर पढ़ें:Sawan 2022: कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, सोमवार की तारीखों और महत्व के बारे में जानें
गुरु पूर्णिमा के दिन इस प्रकार पूजन करने और गुरु को सामान देने से आपके बिगड़ते काम भी बन जाएंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।