गूगल दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है, जो यूजर्स को हर सवाल के जवाब देने में मदद करता है। कोई भी नई जानकारी के लिए तो हम फटाक से गूगल पर सर्च करके डिटेल्स जान लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसपर कुछ अटपटा सर्च करके ट्राई किया है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको कुछ अमेजिंग गूगल सर्च के बारे में बताते हैं, जिससे आपको यूनिक रिजल्ट भी देखने को मिलेगा। आइए गूगल के अजीबोगरीब रिजल्ट शो होने वाले कुछ ऐसे वर्ड के बारे में आपको बताते हैं।
गूगल रिजल्ट आपको कर देगा हैरान
अगर आप गूगल पर जाकर KATAMARI टाइप करके सर्च करेंगे तो आप इसका रिजल्ट देख कर दंग रह जाएंगे। यहां आपको रिजल्ट में एक बॉल शो होगी, जिस पर क्लिक करने से ये पूरी स्क्रीन पर घूमती दिखाई देगी। इसके साथ आप स्क्रीन पर खेल सकते हैं।
Solar Eclipse सर्च करके देखें इंटरेस्टिंग परिणाम
यदि आप अपने फोन या कंप्यूटर में गूगल पर Solar Eclipse लिख कर सर्च करेंगे, तो आपको यहां पर एक कूल एक्लिप्स देखने को मिलेगा। दरअसल, आपकी पूरी स्क्रीन पर एक कटा हुआ चांद जैसा नजर आता है, जो मूवमेंट करता हुआ दिखेगा।
Emoji Kitchen लिखते ही दिखेगा अनोखा रिजल्ट
इमोजी किचन के नाम से ही पता चल रहा है कि यहां इमोजी को पकाने के लिए बता जाएगा। जी हां, तो कुछ ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, आप गूगल सर्च में जाकर जैसे ही इसपर Emoji Kitchen लिख कर सर्च करेंगे तो आपको यहां पर कुछ इमोजी दिखेगी। नीचे जैसे ही Get Cooking पर जाएंगे तो इसमें 2 इमोजी को मिलाने से एक नया इमोजी बनने का ऑप्शन दिखेगा। इसे आप अपने फोन में कभी भी सर्च करके ट्राई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Google Map पर दिखेगा आपका घर, बस इस तरीके से करें एड्रेस अपडेट
ASKEW लिखते ही स्क्रीन दिखेगी टेढ़ी
गूगल के सर्चबार में यदि आप ASKEW लिख कर सर्च करते हैं, तो आपको पूरी स्क्रीन टेढ़ी जैसी नजर आने लगेगी। यह देखने में बेहद दिलचस्प और यूनिक लग सकता है। इससे आप अपने दोस्तों को उनके फोन खराब होने की बात कहकर मस्ती भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-सर्च से लेकर कहीं घूमने-फिरने तक Google जानता है सब कुछ, जानें जासूसी रोकने का तरीका
DIWALI टाइप करके देखें जादू
गूगल पर आपने कभी सिर्फ DIWALI लिखकर सर्च किया है? अगर नहीं, तो चलिए अभी करके देख लिजिए। ऐसा करते ही आपको स्क्रीन पर काफी सारे दिये गोल से शो होंगे। इसपर क्लिक करके आप इन दीये को जला सकते हैं, इससे आपकी पूरी स्क्रीन जगमगा उठेगी।
इसे भी पढ़ें-AI ने दिखाई इंडियन मदर की ऐसी तस्वीर, क्या बस इतना ही होता है मां का रोल?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Google
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों