herzindagi
my home location in google map

Google Map पर दिखेगा आपका घर, बस इस तरीके से करें एड्रेस अपडेट

गूगल मैप ने आज हमारी परेशानियों को कम कर दिया है। इसकी हेल्प से हम कभी भी और कहीं भी घुम आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है यहां आप अपने होम एड्रेस को भी अपडेट कर सकते हैं? यहां जानिए पूरा तरीका।
Editorial
Updated:- 2024-01-25, 18:55 IST

Set Home Address Google: गूगल के बढ़ते इस्तेमाल ने आज कई सारे काम आसान कर दिए हैं। आपको किसी भी तरह की परेशानी होती है, आप तुरंत क्रोम में सर्च कर लेते हैं। मनी ट्रांसफर करने से लेकर कहीं घुमने जाने तक के सारे काम में गूगल अहम रोल अदा करता है।  गूगल मैप्स किसी भी लोकेशन को देखने और वहां आने-जाने में काफी हेल्पफुल है। इसकी मदद से आप कहीं भी और कभी भी बड़े आसानी से घुम सकते हैं। रोचक बात ये है कि आप गूगल करके अपने घर के एड्रेस को भी देख सकते हैं। जी हां, ये बात बिल्कुल सच है कि आप अपने घर को अब गूगल मैप पर ढूंढ़ सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको पहले कुछ सेटिंग करनी होती है। अगर आप भी अपने घर के एड्रेस को गूगल पर अपडेट करना चाहती हैं, तो इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं। यहां हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप होम एड्रेस गूगल मैप पर सेट कर सकते हैं।

गूगल पर होम लोकेशन सेट करने का तरीका (How To Set Your Home Address On Google)

how to set your home address on google

  • गूगल मैप्स पर होम एड्रेस जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में Google Maps ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद ऊपर साइड में आपको गूगल अकाउंट प्रोफाइल पर टैप करना है।
  • यहां से आपको Manage your Google Account का ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद Personal info सेक्शन को सेलेक्ट करना है। (स्मार्टफोन चोरी या गुम हो गया है तो इन टिप्स से लगाएं पता)
  • यहां Address सेक्शन में  आपको Home का ऑप्शन दिखेगा, उसपर टैप करना है।
  • यहां से आप अपने घर का एड्रेस फिल कर अपडेट कर सकते हैं।
  • बस आपका होम एड्रेस Google Maps पर अपडेट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाई के लिए दे रही हैं फोन? हर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए बस करें ये सेटिंग

गूगल मैप की खासियत (Benefits Of Google Maps)

Set home address google maps appइस तरह से आप अपने वर्क प्लेस के एड्रेस को भी Work के ऑप्शन में जाकर अपडेट कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें, आपके घर का एड्रेस सिर्फ आप ही देख सकते हैं। अगर अपना एड्रेस पब्लिकली सबको दिखाना चाहते हैं तो Google Account पर जाकर इसे प्रोफाइल एड्रेस के तौर पर सेव कर सकते हैं। दरअसल, घर और काम के एड्रेस को गूगल मैप में सेव करने से दोनों के बीच का नेविगेशन आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: साइलेंट मोड में है फोन? बॉस के कॉल पर तुरंत बजेगी रिंग, बस सेटिंग में करें ये एड

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।