भारत में महिला स्टार्टअप्स पर गूगल करेगा 622 करोड़ का निवेश, जानें कैसी कंपनियों को मिल सकता है फायदा

क्या आपको पता है कि भारत में टॉप 10 महिला प्रधान स्टार्टअप कंपनियां कौन सी हैं?

How women centric startups work

जहां तक स्टार्टअप्स का सवाल है तो भारत इन दिनों एक बड़ा बिजनेस हब बना हुआ है। एक के बाद एक कई कंपनियां भारत में रजिस्टर हो रही हैं। ये वो समय है जब देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है और इसमें महिलाओं का हाथ भी है। इसलिए तो दिग्गज टेक जायंट गूगल ने महिला प्रधान स्टार्टअप्स में निवेश की घोषणा की है।

हाल ही में गूगल इंडिया के प्रोग्राम में सुंदर पिचाई ने बात की और ये बताया कि गूगल की तरफ से 100 से अधिक भाषाओं में सर्च मॉडल विकसित किया जा रहा है और महिला नेतृत्व वाली स्टार्टअप कंपनियों में लगभग 7.5 करोड़ डॉलर (622 करोड़ रुपये) की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

महिला स्टार्टअप्स में किया जाएगा निवेश

गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में आए सुंदर पिचाई ने कहा कि वो भारत में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं जिसमें से एक तिहाई हिस्सा महिला प्रधान स्टार्टअप्स को जाएगा।

sundar pichai and startups

सुंदर पिचाई के मुताबिक इस समय स्टार्टअप्स में निवेश बहुत जरूरी है और ये अच्छा साबित हो सकता है। उनके मुताबिक गूगल कंपनी महिला स्टार्टअप्स को सिलेक्ट कर उनमें निवेश कर सकती है। इस तरह से महिलाओं और स्टार्टअप के क्षेत्र में गूगल कंपनी आर्थिक मदद देगी।

इसे जरूर पढ़ें- इन भारतीय महिलाओं के पास है अरबों का संपत्ति, जानें क्या है इनकी नेट वर्थ

इस वक्त भारत आईटी हब बनता जा रहा है और धीरे-धीरे हम महिला प्रधान स्टार्टअप्स की लिस्ट लंबी होती जा रही है। पर क्या आपको पता है कि ये स्टार्टअप्स कौन से हैं।

भारत के मुख्य महिला प्रधान स्टार्टअप्स

वैसे तो इस लिस्ट में 500 से भी ज्यादा नाम जोड़े जा सकते हैं जहां महिलाओं ने स्टार्टअप कंपनियां खोलकर अपनी पहचान बनाई है, लेकिन चलिए हम टॉप 10 के बारे में ही आपको बता देते हैं।

1. Naykaa

स्टार्टअप - फाल्गुनी नायर

नायका की शुरुआत करने वाली फाल्गुनी नायर आज देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। इसकी शुरुआत भी एक स्टार्टअप की तरह हुई थी।

startup and google

2. Thrillophilia

स्टार्टअप - चित्रा गुरनानी डागा

देश की सबसे बड़ी एडवेंचर टूर एंड ट्रैवल कंपनी को शुरू करने वाली चित्रा का नाम आज काफी फेमस हो गया है। चित्रा को अपने काम के लिए मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स से प्रोत्साहन भी मिला है।

3. MobiKwik

स्टार्टअप- उपासना टाकू

डिजिटल पेमेंट सर्विस मोबिक्विक और जैकपे की को फाउंडर उपासना ने सबसे पहले 2009 में अपने स्टार्टअप की स्थापना की थी। इसके बाद उन्होंने मोबिक्विक की को-फाउंडर के तौर पर काम किया। 2017 में उन्हें बेस्ट वुमन एंटरप्रेन्योर का अवॉर्ड मिला था।

4. Byju’s

स्टार्टअप- दिव्या गोकुलनाथ

अच्छे और बुरे दोनों कारणों से बायजू का नाम काफी प्रसिद्ध है और इसे अब मल्टी मिलियन डॉलर कंपनी कहा जाता है। दिव्या ने बतौर को-फाउंडर इसकी शुरुआत 2011 में की थी।

5. Limeroad

स्टार्टअप- सुची मुखर्जी

लाइमरोड ऑनलाइन क्लोदिंग मार्केट प्लेस को सुची मुखर्जी ने शुरू किया। उन्हें Unicorn startup of the year, Infocom Woman of the Year और ET Startup Award भी मिल चुका है।

google women centric startups

6. Zivame

स्टार्टअप- रिचा कौर

भारत के सबसे चर्चित लॉन्जरी स्टोर में से एक जिवामे को रिचा कौर ने शुरू किया था। रिचा को अपने काम के लिए पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है। आज जिवामे की वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर तक है।

इसे जरूर पढ़ें- Top 20 Women: ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं, अरबों रुपए है इनकी संपत्ती

7. VLCC group

स्टार्टअप- वंदना लूथरा

वंदना ने अपनी कंपनी तब शुरू की थी जब भारत में स्टार्टअप कल्चर ही नहीं था। 1989 में वीएलसीसी ग्रुप को शुरू करने के बाद आज ये कंपनी 13 देशों में काम कर रही है।

8. Biocon Limited

स्टार्टअप- किरण मजूमदार शॉ

अगर स्टार्टअप की बात हो रही है तो किरण मजूमदार शॉ का नाम जरूर आएगा जो देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। 1978 में अपने घर के गराज से बायोकॉन को शुरू कर आज उसे इतनी ऊंचाई तक पहुंचा दिया है।

9. Sugar Cosmetics

स्टार्टअप - वनीता सिंह

वनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक की को-फाउंडर हैं और उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर ये कंपनी शुरू की थी। उन्हें 2020 में 40 Under Forty Award मिल चुका है।

10. Mamaearth

स्टार्टअप- गजल अलघ

नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट्स ब्रांड मामा अर्थ की को फाउंडर गजल ने 2016 में पति के साथ मिलकर ये कंपनी शुरू की थी और अब ये 1.2 बिलियन डॉलर की वैल्युएशन वाली कंपनी बन गई है।

सुंदर पिचाई के बयान से ऐसा लग रहा है कि जल्द ही भारत में और भी ऐसी ही महिला प्रधान कंपनियां देखने को मिलेंगी। क्या आप भी अपना बिजनेस करती हैं? अगर हां तो कैसा? इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP