जानें कौन हैं भारत की 29 महिलाएं जिन्हें साल 2021 में पद्म अवॉर्ड्स से किया गया सम्मानित

हमारे देश में शिक्षा, कला, विज्ञान, मनोरंजन और समाजकार्यों के लिए पद्म सम्मान दिए जाते हैं। जिसमें उन लोगों का नाम शामिल होता है जिन्होंने इनमें से किसी भी क्षेत्र में अपना विशेष योगदान तो दिया ही है साथ ही जिन्होंने अपनी कुछ अलग पहचान भी बनाई है। इसी क्रम में भारत में कुछ सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म पुरस्कार, 2021 में 119 महान लोगों को प्रदान किए गए थे। पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने का एक समारोह 2020 में कोविड -19 महामारी के कारण आयोजित नहीं किया जा सका था इसलिए उन लोगों को भी इस साल 2021 में पद्म पुरस्कार दिए गए जो इसे 2019 में प्राप्त नहीं कर पाए थे। हाल ही में 8 नवंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शटलर पीवी सिंधु, फुटबॉलर ओइनम बेमबेम देवी, अभिनेत्री कंगना रनौत, फिल्म निर्माता एकता कपूर  समेत कई लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस पूरी सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार विजेता शामिल हैं। जिनमें से सोलह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए गए हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 29 महिलाएं और एक ट्रांस व्यक्ति शामिल हैं। आइये जानें इस साल पद्म पुरस्कार पाने वाली 29 महिलाओं के बारे में जिन्होंने पद्म पुरस्कार प्राप्त करके देश का सम्मान बढ़ाया है।                                                                                   

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 10 Nov 2021, 18:11 IST

1 -कृष्णण नायर शांतिकुमारी चित्रा

Create Image :

कर्नाटक म्यूजिक को अपनी जिंदगी समर्पित करने वाली प्लेबैक सिंगर के एस चित्रा को उनके रीजनल म्यूजिक में योगदान के लिए पद्म भूषन अवॉर्ड मिला है। वह 4 दशकों से संगीत उद्योग का हिस्सा रही हैं और उन्होंने 25,000 से अधिक गाने गाए हैं।

10 -पीवी सिंधु

Create Image :

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण मिला है। 

11- एकता कपूर

Create Image :

भारत की सबसे लोकप्रिय निर्माता और निर्देशक, एकता कपूर को प्रदर्शन कला में उनके योगदान के लिए चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला।

 

12-सुश्री बिजॉय चक्रवर्ती

Create Image :

सार्वजनिक मामलों में  सुश्री बिजॉय चक्रवर्ती के योगदान के लिए उन्हें इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

 

13 - मौमा दासो

Create Image :

खिलाड़ियों की सूची में एक अन्य खिलाड़ी, मौमा दास एक टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। वह अतीत में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

14 -राधे देवी

Create Image :

वह मणिपुर में एक प्रसिद्ध पारंपरिक ब्राइडल वियर डिजाइनर हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए राधे देवी को इस साल पद्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

 

15 -शांति देवी

Create Image :

ओड़िशा की शांति देवी को कोरापुटिया गांधी के नाम से जाना जाता है। ये विनोबा भावे के आंदोलन से प्रेरित होकर खुद सोशल वर्क में आगे हैं और अनाथ बच्चों और परेशान महिलाओं के लिए काम करती हैं। उनकी स्वैच्छिक संस्था, सेवा समाह का उद्देश्य अनाथों और गरीब बच्चों का पुनर्वास करना है।

16 अंशू जामसेनप्पा

Create Image :

अंशू जामसेनप्पा एक भारतीय पर्वतारोही हैं और वो पहली महिला हैं जिन्होंने एक ही सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है। वो सबसे तेज़ डबल सम्मिट अडेंड करने वाली पर्वतारोही हैं जिन्होंने ये काम सिर्फ 5 दिनों में किया था। उन्हें इस साल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  

 

17- पूर्णमासी जानी

Create Image :

ओड़िशा की पूर्णमासी जानी को कला के क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए पद्म श्री पुरुस्कार मिला है। बिना किसी पढ़ाई के भी 50 हज़ार से ज्यादा भक्ति गीत उन्होंने उड़िया, कुई और संस्कृति में लिखे और गाए हैं।  

18- प्रकाश कौर

Create Image :

जालंधर की सुश्री प्रकाश कौर को पंजाब में उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री मिला है। उन्होंने करीब 80 अनाथ और समाज से त्याग दी गई लड़कियों की देखरेख की और उन्हें सही दिशा दिखाई। 

19- संजीदा खातून

Create Image :

संजीदा खातून बंगलादेशी म्यूजिकोलॉजिस्ट हैं। उन्हें सोशल वर्क, आर्ट्स और कल्चर के क्षेत्र में जाना माना नाम हैं। बांग्लादेश की सुश्री संजीदा खातून बांग्लादेश मुक्ति संग्रामी शिल्पी संगठन की संस्थापकों में से एक हैं। अपने सराहनीय काम के लिए उन्हें पद्मा श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

2 -सुमित्रा महाजन

Create Image :

सुमित्रा महाजन 'ताई' का जन्म 12 अप्रैल साल 1943 को महाराष्ट्र में हुआ था और महज 22 साल की उम्र में उनकी शादी इंदौर के एडवोकेट जयंत महाजन से हो गई थी। सुमित्रा महाजन जानी मानी पॉलिटीशियन हैं और 2014 से 2019 तक लोकसभ स्पीकर रह चुकी हैं। इस साल उन्हें देश के सबसे बड़े सम्मान पद्मा विभूषण से नवाजा गया है। आमतौर पर यह सामान राजनीति के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त लोगों को दिया जाता है। 

List And Details About 29 Women Honored With Padma Awards 2021 In Hindi | list and details about 29 women honored with padma awards2021 | Herzindagi