herzindagi
Women Billionaires In India list

इन भारतीय महिलाओं के पास है अरबों का संपत्ति, जानें क्या है इनकी नेट वर्थ

अगर आपको देश की सबसे अमीर महिलाओं के बारे में नहीं पता हैं, तो यहां पर एक नजर डालें। 
Editorial
Updated:- 2022-07-23, 18:31 IST

देश और दुनिया में कौन सबसे ज्यादा अमीर हैं? इस बारे में हम सभी जानना चाहते हैं। लेकिन जब कभी देश के सबसे अमीर लोगों की बात चलती है, तब हमारे में अडानी, अंबानी या टाटा जैसे जैसे ग्रुप्स के नाम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की सबसे अमीर महिलाएं कौन हैं? अगर नहीं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हर अलग-अलग मैगजीन देश के अरबपतियों की लिस्ट जारी करती हैं। इनमें से कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें धन और दौलत विरासत में मिली। लेकिन कई महिलाएं लिस्ट में ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने दम पर मुकाम हासिल किया। आइए जानते हैं इन महिलाओं की नेट वर्थ के बारे में-

सावित्री जिंदल

 richest women billionaires in india  list

पिछले कई सालों से सावित्री जिंदल Forbes की अरबपति महिलाओं की सूची में शामिल हैं। इस लिस्ट में सावित्री 91वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 17.7 बिलियन डॉलर है। साल 2005 में पति ओपी जिंदल समूह का कार्यभार संभाला। बता दें कि बिजनेस संभालने से पहले सावित्री ने राजस्व और आपदा प्रबंधन, चकबंदी, पुनर्वास और आवास राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा वो शहरी स्थानीय निकाय और आवास राज्य मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहीं।

किरण मजूमदार शॉ

Richest Business Women In India

किरण मजूमदार शॉ दुनिया के 913 वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.1 अरब डॉलर है। बता दें कि बायोकॉन एंड बायोकॉन बायोलॉजिक्स की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह एक सेल्फमेड बिजनेस वुमन हैं, उनकी फर्म का यू.एस में एक आकर्षक बाजार है। किरण मजूमदार ने साल 1978 में गैरेज से इस कंपनी की शुरुआत की थी। आज किरण अपरंपरागत सोच के साथ, कंपनी दुनिया भर में लाखों मरीज को पॉकेट-फ्रेंडली दरों पर दवाएं उपलब्ध कराती हैं।

इसे भी पढ़ें-Women's Tennis Association का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला सानिया मिर्जा के बारे में जानें

फाल्गुनी नायर

richest Business Women Net Worth

Forbes की 2022 की सूची में फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति $4.5 बिलियन है। इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने 2012 में ई-कॉमर्स ब्यूटी रिटेल ब्रांड Nykaa की शुरुआत की थी। जो कि आज देश के लीडिंग ब्रांड में से एक है। उनका मंच 4,000 से अधिक ब्रांडों के सामान बेचता है और देश भर में इसके 100 से अधिक भौतिक स्टोर हैं। उनका बेटा और जुड़वा बेटियां भी इसी बिजनेस में शामिल हैं ‘मैंने 50 साल की उम्र में बिना किसी अनुभव के ‘Nykaa’ की शुरुआत की थी।

राधा वेम्बू

Billionaire Business Women In India

बिजनेस वुमन राधा वेम्बू ने अपने भाई के साथ मिलकर ‘ जोहो कॉर्पोरेशन’ की स्थापना की थी। दोनों की मेहनत से इस कंपनी ने बड़ा मुकाम हासिल किया। आज राधा इस कंपनी की बहुसंख्यक हिस्सेदारी की मालकिन हैं। ऐसे में उनकी कुल संपत्ति 1.6$ बिलियन के बराबर है। अब वह उत्पाद प्रबंधक के रूप में जोहो मेल की प्रमुख हैं और कॉर्पस फाउंडेशन की निदेशक भाई हैं।

इसे भी पढे़ं-पत्रकारिता में करियर बनाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान आखिर कैसे बनीं भारत की पहली Miss Asia Pacific

लीना तिवारी

साल 2022 में लीना तिवारी की कुल संपत्ति $3.7 बिलियन बताई है। लीना तिवारी पेशे से एक व्यवसायी और लेखिका भी हैं। वह यूएसबी प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं, जो कि एक फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित हैं।

उनकी कंपनी हृदय और मधुमेह की दवाओं का निर्माण में माहिर हैं। व्यवसायी अपने मानवीय कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। वह डॉ सुशीला गांधी के वंचित महिलाओं के केंद्र का समर्थन करती हैं, जहां लड़कियों को डांस, शिक्षा और कंप्यूटर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाता है।

तो ये थी भारत की वो महिलाएं जिनका नाम दुनिया की सबसे प्रसिद्ध महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अहर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Wikipedia

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।