herzindagi
Girgit At Home hindi

गिरगिट का दिखना देता है ये शुभ संकेत, आप भी जानें इस जानवर का महत्‍व

क्‍या आपको भी दिखा है गिरगिट? पंडित जी से जान लें उसके अच्‍छे और बुरे फल। 
Editorial
Updated:- 2022-08-08, 14:15 IST

श्रीमदभगवद् गीता के चौसठ वें अध्याय में वर्णित एक कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण के बालक वन में खेल रहे थे और खेलते-खेलते उन्हें प्यास लगी। प्यास बुझाने के लिए जब वह कुएं के पास गए, तो उन्हें कुएं फसा हुआ ए गिरगिट नजर अया।

गिरगिट की मदद के लिए जब बालक अपने पिता एवं द्वारकाधीश के पास पहुंचे, तो वह गिरगिट को कुएं से बाहर निकालने पहुंच गए। कुएं से बाहर निकलने के तुरंत बाद ही गिरगिट ने एक राजा का स्वरूप लेलिया।

तब श्री कृष्‍ण ने उस राजा से पूछा कि तुम गिरगिट कैसे बन ? राजा ने कहा कि 'यह मेरे पापों का फल था और आपके स्पर्श करते ही मैं वापस मनुष्य योनि में आ गया।' इतना कहने के बाद राजा जीवन-मरण के चक्र से मुक्त हो स्वर्ग लोक चला गया।

तब से हिंदू धर्म में गिरगिट का दिखना शुभ माना जाने लगा। गिरगिट मनुष्य के लिए कितना शुभ और अशुभ है , इस बारे में जानने के लिए हमने ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद सोनी से बात की। पंडित जी कहते हैं, 'गिरगिट एक बहुत ही विचित्र जीव है और घर में गिरगिट का आना या फिर गिरगिट का दिखना हमें अच्‍छे और बुरे दोनों संकेत दे सकता है।'

इसे जरूर पढ़ें- घर में खटमल दिख जाएं तो समझ लें घटने वाली है यह घटना

girgit aka chameleon in house good or bad

गिरगिट का आंखों के सामने रंग बदलना

यह एक बहुत ही खराब संकेत है। अगर गिरगिट को आप अपनी आखों के सामने रंग बदलते देख लें, तो इसका अर्थ है कि आपका कोई करीबी ही आपको बड़ा नुकसान पहुंचाना चाह रहा है। देखा जाए तो यह एक अच्‍छा संकेत भी भी माना जा सकता है, क्योंकि गिरगिट का रंग बदलना आपको भविष्‍य के लिए चेतावनी दे रहा है कि आपको संभल कर रहने की जरूरत है। इसलिए अपने आसपास के सभी लोगों से सतर्क रहना शुरू कर दें।

गिरगिट का मरना

गिरगिट का मरना भी अशुभ है और गिरगिट को मारना भी अशुभ है। यदि आपको गिरगिट दिख जाए तो उसे भगाने के प्रयास में, मारने की गलती न करें। गिरगिट जिस स्थान पर मरता है, उसकी नकारात्मक ऊर्जा उस स्‍थान को दूषित कर देती है। इससे आपके हर कार्य में रुकावट आएगी या फिर कार्य बिगड़ना शुरू हो जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें- सौभाग्य का संकेत देता है यह कीड़ा, घर में घूमता हुआ दिख जाए तो मिलता है शुभ समाचार

Girgit Dikhne Ka Matlab

गिरगिट का दिखना

यदि आपको सोमवार और शनिवार के दिन गिरगिट नजर आ जाए, तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इससे आपको आर्थिक लाभ होता है। यदि आपका धन कहीं अटक गया है, तो वह आपको प्राप्त हो जाता है। यदि आपको धन कहीं गुम हो गया है, तो वह भी आपको मिल जाता है। कहीं से अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है।

गिरगिट रास्ता काट जाए तो

आप किसी कार्य के लिए जा रहे हों और अचानक आपको गिरगिट दिख जाए, तो यह शुभ है। वहीं अगर गिरगिट आपको रास्ता काट जाए तो यह संकेत है कि आपका काम बनने वाला है। गिरगिट आपको ऊपर चढ़ जाए या आप पर गिर जाए तो यह भी शुभ है, यह धन प्राप्ति का संकेत होता है।

ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिक पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरंजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।