Gardening Mistakes: घर के गमले में पौधे लगाना सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं, बल्कि कई लोग अन्य कारणों से भी घरों में पौधे लगाना पसंद करते हैं। इससे घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है। साथ ही,पर्यावरण और सेहत के लिए भी यह बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी घर में गमले में पौधे उगाने का शौक रखते हैं, तो आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि हर पौधा गमले में ठीक से नहीं बढ़ता है। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के अंदर गमले में लगाने का कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में उनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है या फिर वे पूरी तरह से सूख जाते हैं। इसके पीछे मुख्य कारण उनकी जड़ों की लंबाई, पानी की जरूरत, सूरज की रोशनी और मिट्टी की गहराई आदि है। ऐसे में चलिए हम आपको यहां बताते हैं कि आप घर के अंदर गमले में किस तरह के पौधे नहीं लगा सकते हैं। इससे आपकी मेहनत भी बर्बाद होगी।
नारियल का पेड़ बहुत ऊँचा होता है और इसकी जड़ें काफी गहराई में फैलती हैं। गमले में इसकी ग्रोथ बहुत सीमित रहती है और यह जल्दी ही सूख सकता है। इसे खुले मैदान या बगीचे में लगाना बेहतर होता है।
आम के पौधे को गमले में उगाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि यह बहुत बड़ा हो जाता है। इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए गहरी और खुली मिट्टी की जरूरत होती है। गमले में यह सही पोषण नहीं ले पाता, जिससे फल नहीं लगते।
इसे भी पढ़ें- आम के पेड़ पर बौर लगने से पहले करें इस एक चीज का छिड़काव, कीड़े रहेंगे कोसों दूर
गन्ने के पौधे को गमले में उगाना बहुत कठिन होता है क्योंकि इसे बहुत अधिक पानी और धूप की जरूरत होती है। इसकी जड़ें गमले में समाने लायक नहीं होतीं, जिससे इसका विकास रुक जाता है।
पीपल की जड़ें बहुत तेज़ी से फैलती हैं और गमले में यह ठीक से विकसित नहीं हो पाता। यह ज्यादा जगह और गहरी मिट्टी की मांग करता है। इसकी जड़ें कमजोर दीवारों और फर्श को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में क्या-क्या चढ़ाएं?
कटहल के पेड़ को गमले में लगाना बहुत कठिन होता है क्योंकि यह बहुत बड़ा और घना हो जाता है। इसकी जड़ों को बहुत अधिक जगह चाहिए होती है। यही नहीं, इसका फल भी काफी भारी होता है। ऐसे में इसकी जड़ों को मजबूत रहना जरूरी है, इसलिए इसे खेत या बगीचे में लगाना बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें-कटहल की सब्जी हो जाती है मीठी तो ये हैक्स आएंगे आपके बहुत काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।