herzindagi
Which chemical is best for mango flowering

आम के पेड़ पर बौर लगने से पहले करें इस एक चीज का छिड़काव, कीड़े रहेंगे कोसों दूर

Mango Tree Pesticides: फरवरी के महीने में आम के पेड़ पर बौर लगना शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आप पेड़ पर कीड़े को लगने से बचाना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे पेस्टिसाइड हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कीड़ों को कोसों दूर रख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-06, 13:44 IST

How to Take Care Of Flowering Mango Tree: आज के समय लोग अपने छोटे बगीचे में भी फल के पौधे लगाना पसंद करते हैं। इसमें अमरूद और आम का पेड़ आम बात है। अगर आपने भी अपने गार्डन में आम के पेड़ लगा रखा है, तो फरवरी के महीने में इसकी खास देखभाल करने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह समय इसमें फूल खिलने का होता है। आम के पेड़ पर बौर लगने से पहले अगर सही देखभाल न की जाए तो पेड़ में बौर कम लगते हैं। साथ ही कीड़े भी लग जाते हैं, जिससे खिले हुए फूल भी बर्बाद हो जाते हैं। बौर के समय आम के पेड़ को कीड़ों और कीटों से बचाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ये कीड़े बौर और फूलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे फल में कमी आ सकती है। इस लेख में आज हम आपको ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कीड़ों को कोसों दूर रख सकती हैं।

नीम के तेल का छिड़काव कैसे करें?

mango tree care

सामग्री

  • 1 लीटर पानी
  • 2 चम्मच नीम तेल
  • 1 चम्मच बर्तन धोने का साबुन या शैम्पू

पेस्टिसाइड तैयार करने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाल्टी पानी में नीम तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसमें बर्तन धोने वाले साबुन को डालकर मिलाएं।
  • तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर आम के पेड़ पर छिड़काव करें।
  • यह उपाय को सुबह के समय पौधे पर करें।

इसे भी पढ़ें- फरवरी में गोबर खाद में मिलाकर डालें ये चीजें, बगीचे में लगा आम का पेड़ बौर से जाएगा लद

लहसुन का घोल

सामग्री

  • 10-15 लहसुन की कलियां
  • 1 लीटर पानी

पेस्टिसाइड तैयार करने का तरीका

  • सबसे पहले लहसुन को छीलकर उसे छिलके से अलग कर लें।
  • अब इसे पीसकर पानी में डालकर अच्छे से हिलाएं।
  • अगर आपके पास समय है, तो इस घोल को उबालें।
  • उबालने के बाद इसे छानकर ठंडा कर पेड़ पर छिड़काव करें।
  • बता दें कि लहसुन का घोल कीटों को दूर रखने में मदद करता है।

प्याज का करें इस्तेमाल

flowering mango tree

सामग्री

  • 2-3 प्याज
  • 1 लीटर पानी

पेस्टिसाइड तैयार करने का तरीका

  • आम के पेड़ को कीड़े से बचाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए प्याज को बारीक काट कर पानी में डालकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अगले दिन इसे छानकर पेड़ पर छिड़काव करें।
  • प्याज का घोल भी कीटों से सुरक्षा करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- इस तरह से करें गुच्छा रोग का उपचार, फलों से लद जायेगा आम का पेड़

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।