herzindagi
What can I spray on plants to keep bugs away

पौधे में लगने वाले कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए बनाएं ये देसी घोल, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने खुद बताया सीक्रेट तरीका

What can I spray on plants to keep bugs away: पौधों में लगने वाले कीड़े न सिर्फ उनकी खूबसूरती बल्कि उनकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। इनसे निपटने के लिए कई तरह के कीटनाशक बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें कई बार हानिकारक रसायन होते हैं। आप घर बिना पैसे खर्च किए ही देसी चीजों की मदद से अपने पौधों से कीड़ों का सफाया कर सकते हैं। आइए जानें खास ट्रिक...
Editorial
Updated:- 2025-01-01, 13:30 IST

How To Protect Garden Plants From Insects: पौधे घर की शोभा बढ़ाने का काम करते हैं। बालकनी गार्डन में खूबसूरत प्लांट्स देखकर दिल खुश हो जाता है, लेकिन इनकी केयर करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार बहुत केयर करने के बाद भी प्लांट्स खराब होने लगते हैं या उनकी ग्रोथ ही रूक जाती है। ऐसा पौधों में लगने वाले कीड़ों की वजह से होता है।

पौधों में लगने वाले कीड़े न सिर्फ उनकी खूबसूरती बल्कि उनकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। इनसे निपटने के लिए कई तरह के कीटनाशक बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें कई बार हानिकारक रसायन होते हैं। आप घर बिना पैसे खर्च किए ही देसी चीजों की मदद से अपने पौधों से कीड़ों का सफाया कर सकते हैं।

इसकी जानकारी फेमस गार्डनिंग एक्सपर्ट कैलाश वती जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कैमिकल फ्री तरीके से पौधों के कीड़ों को भगाने का एक रामबाण नुस्खा बताया है। आइए जानें खास ट्रिक...

यह भी देखें- Gardening Tips: इन 10 ट्रिक्स से घर के पौधों को कीड़े लगने से बचाएं और गार्डन को बनाएं हरा-भरा

देसी कीटनाशक की सामग्री

buttermilk

कैमिकल फ्री कीटनाशक कैसे बनाएं?

neem oil

  1. अगर आपने गार्डन में पौधे लगाए हैं और उन पर कीड़ों ने हमला कर दिया है, तो उन्हें भगाने के लिए आप घरेलू कैमिकल फ्री कीटनाशक बना सकते हैं। 
  2. इसके लिए एक बड़ी बोतल में छाछ या लस्सी को भरकर कड़क धूप में रख दें। रोजाना इस बोतल को कम से कम 2 बार हिलाएं। 
  3. इससे बोतल में बैक्टीरिया अच्छे से पनप पाएंगे। यही बैक्टीरिया आपके पौधों को प्रोटेक्ट करेंगे। 
  4. 15 दिनों के बाद इसे एक दूसरे बर्तन में निकाल लें। छाछ में 10 लीटर पानी और 2 चम्मच नीम का ऑर्गेनिक ऑयल मिला लें। 
  5. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इससे आपका कैमिकल फ्री कीटनाशक तैयार हो जाएगा।

कैसे करें कीटनाशक का इस्तेमाल?

How to use pesticides 1

  • अपने तैयार किए हुए घोल को एक स्प्रे बॉटल में डाल लें। पौधों की अच्छी हेल्थ और कीड़ों से उनका बचाव करने के लिए इस घोल को पौधों पर हफ्ते में 1 बार जरूर स्प्रे करें। 
  • इसे पत्तों पर ज्यादा डालें, जहां भी कीड़ों का आतंक ज्यादा है। अगर आपके पौधे पर ज्यादा कीड़े हैं, तो इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इससे आपको जल्दी ही कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा आप फिटकरी का पानी भी स्प्रे कर सकते हैं। 
  • इससे पौधों को हेल्दी रखने और उन्हें कीड़ों से बचाने में मदद मिलती है। 

 यह भी देखें- Plant Bugs: पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए ये हैक्स अपनाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Freepik/Her Zindagi


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।