herzindagi
viral videos of indian wedding

Viral Videos: शादी से जुड़ी ये वायरल वीडियोज को देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगी आप

<strong>Viral Videos:&nbsp;</strong>सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ी हुई मजेदार वीडियोज वायरल होती रहती हैं। हम आपको ऐसी वायरल वीडियोज दिखाएंगे जिन्हें द्खर आपकी हंसी छूट जाएगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-14, 11:50 IST

इमोशनल से लकेर फनी तक कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपने शादी से जुड़ी हुई भी कई वायरल वीडियोज देखी होंगी जो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। चलिए आपको कुछ ऐसी शादी से जुड़ी हुई वायरल वीडियो दिखाते हैं जिन्हें देखर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगी।

दूल्हा-दुल्हन की ये वीडियो है मजेदार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JIYA MEENA (@jiya_9017)

इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की जयमाला की रस्म हो रही होती है और इसी दौरान कोई जश्न में चार चांद लगाने के लिए पटाखा जला देता है। उसकी आवाज से दूल्हा डर जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, "दूल्हा डर गया, दूल्हा डर गया"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "डरपोक दूल्हा.." इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें-किसी चमत्कार से कम नहीं हैं ये वायरल वीडियोज, आप भी देखें

मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने पी चाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Wedding Planning_witty Wedding (@witty_wedding)

यह मजेदार वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो में मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं और पंडितजी विवाह संपन्न करा रहे हैं। मगर इसी बीच दोनों ने ऐसी डिमांड कर दी कि पंडितजी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल खुद को नींद से बचाने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने चाय की डिमांड कर दी। फिर दोनों के लिए चाय लाई गई।

इस वीडियो में आप देख सकती हैं कि दोनों मंडप में ही चाय पी रहे हैं। इस वीडियो पर लोग भी जमकर केमेंट कर रहे हैं।

जब पुजारी ने बताया सात फेरों का महत्व

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by subh vivah (@shubhavivahh)

वीडियो में पंडित जी ने दूल्हे से कहा, "आपका काम है कमाना और लाके उनको (दुल्हन) को देना।" इसके बाद, दुल्हन पंडितजी द्वारा कही बात के लिए चिल्लाते हुए खुश और उत्साहित दिखाई देती है। इसके बाद वह दूल्हे से जोर से हां कहने के लिए कहती नजर भी हैं।

 इसे जरूर पढ़ें-हवाई जहाज में पहली बार बैठे यात्रियों के रिएक्शन देख खुश हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये वीडियो देखकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।