
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा अगर कोई चीज इस्तेमाल की जाती है, तो वह है। भोजन को खराब होने से बचाना हो या फिर हरी सब्जियों को फ्रेश रखना इन सब के लिए हम फ्रिज का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, महिलाएं गर्मियों में ब्यूटी प्रोडक्ट भी रखती हैं। पर, एक ही फ्रिज में इतने सारे सामान रखने से यह कई बार बहुत ज्यादा भर जाते हैं। यही नहीं इसमें से सामान निकालने में भी परेशानी होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो चलिए आज हम आपको फ्रिज को सही तरीके से ऑर्गेनाइज करने के तरीकों के बारे में बताते हैं।
सबसे पहले, अपने फ्रिज को खाली करें और सभी खाद्य पदार्थों को निकाल लें। साथ ही, सारे एक्सपायरी डेट या खराब हुए सामान को निकाल कर फेंक दें। उन चीजों को भी फेंक दें, जिनका आप अब इस्तेमाल नहीं करते हैं।

अपने फ्रिज को जोन में बांट दें। जैसे कि डेयरी, मीट, फल-सब्जियां, मसाले व सॉस और पेय पदार्थ के लिए अलग-अलग जगह तय करें। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि प्रत्येक आइटम कहां रखना है। साथ ही, ऐसा करने से आपका फ्रिज अधिक व्यवस्थित भी दिखेगा।

प्लास्टिक या कांच के कंटेनर का उपयोग करके अपने फ्रिज को और अधिक व्यवस्थित कर सकते हैं। इससे आपको छोटे सामानों को व्यवस्थित रखने और भोजन को ताज़ा रखने में मदद मिलेगी। ऐसे कंटेनर का इस्तेमाल करके आप आसानी से देख सकें कि अंदर क्या है और इसे ढूंढने में भी परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में फूड स्टोर करने का भी होता है एक तरीका
फ्रिज के दरवाजे पर अक्सर इस्तेमाल होने वाली चीजें रखें। बोतलों और डिब्बों को व्यवस्थित रखने के लिए रैक या डिवाइडर का उपयोग करें। दरवाजे पर आप ब्यूटी प्रोडक्ट रख सकते हैं।

अपने फ्रिज को व्यवस्थित करते समय पहले इस्तेमाल होने वाले सामान को सबसे आगे रखें, ताकि आप जल्दी से इसे निकाल कर यूज कर सकें। इसके अलावा, कभी-कभी इस्तेमाल वाले सामानों को अंदर रखें।
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में स्पेस को मैक्सिमाइज करने के लिए अपनाएं यह आइडियाज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।