अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से नोएडा के सभी 21 मेट्रो स्टेशन्स पर मिलेंगे फ्री सेनिटरी पैड्स

International Womens Day:  Menstrual Hygiene को बढ़ावा देने के लिए नोएडा के सभी 21 मेट्रो स्टेशन्स पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से मिलेंगे फ्री सेनिटरी पैड्स

free sanitary pads for menstrual hygiene women empowerment main

पिछले एक दशक में भारतीय महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित किए हैं और उन क्षेत्रों में भी परचम लहराया है, जहां पहले सिर्फ पुरुषों का वर्चस्व होता था। आज के समय में महिलाओं के योगदान के बिना देश की तरक्की के बारे में सोचना भी संभव नहीं है। 8 मार्च को दुनियाभर में धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा जाएगा। इसे सेलिब्रेट करने के लिए सिर्फ चर्चाएं और कार्यक्रम ही नहीं हो रहे, बल्कि सही मायने में महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम भी शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि वह इस दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल्स उन महिलाओं को समर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन से दूसरों को प्रेरित किया है। रेलवे मिनिस्ट्री की तरफ से कई महिला कुली की तस्वीरें ट्वीट की गई हैं, जिन्होंने अपने योगदान से रेलवे स्टेशन्स की सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद की है। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके लिए बेहतर माहौल बनाने की मुहिम के तहत नोएडा के सभी मेट्रो स्टेशन्स में 8 मार्च यानी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से menstrual hygiene को बढ़ावा देने के लिए फ्री सेनेटरी पैड्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

Menstrual Hygiene को मिलेगा बढ़ावा

free sanitary pads for menstrual hygiene womensday

हमारे देश में लंबे समय से पीरियड्स को लेकर चर्चा दबी जुबान में हुई है। आज भी देश के छोटे शहरों और गांव में पीरियड्स पर बात करने में लोगों को संकोच होता है। अशिक्षा और जागरूकता की कमी के चलते बहुत सी महिलाएं menstrual hygiene के बारे में नहीं जानतीं। इसी के चलते वे पीरियड्स के दौरान ऐसे तरीके अपनाती हैं, जो उनकी हेल्थ के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। पीरियड्स पर दकियानूसी सोच को खत्म करने के साथ प्रगतिशील सोच अपनाने के लिए ये पहल की गई है।

इसे जरूर पढ़ें:दूल्हे के पीछे नहीं उसके साथ चलने वाली दुल्हन कमला श्रीपदा, ये है बराबरी वाली शादी

दकियानूसी सोच को खत्म करने के लिए पहल

नई पहल के तहत नोएडा के सभी 21 मेट्रो स्टेशन्स पर फ्री सैनिटरी पैड्स की उपलब्धता कराई जाएगी। हालांकि पीरियड्स को लेकर लोगों की सोच बदलने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन इन छोटे-छोटे प्रयासों से पीरियड्स को लेकर पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद मिलेगी। इस पहल के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मेट्रो स्टेशन्स में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से कई और अहम चीजें भी होंगी। मसलन दो स्टेशन्स को पिंक स्टेशन्स का नाम दिया जाएगा।

feedroom for women

पिंक स्टेशन्स होंगे नोएडा में सेक्टर 76 और ग्रेटर नोएडा में परी चौक। दिलचस्प बात यह है की इन पिंक स्टेशन्स में पूरा स्टाफ महिला कर्मचारियों का होगा। यहां पर सिक्योरिटी पर्सनल के अलावा कोई भी पुरुष नहीं होगा। पिंक स्टेशन्स में बेबी फीडिंग रूम, डायपर बदलने की सुविधा और vanity-cum-changing room जैसी सुविधा भी दी जाएंगी, जिनका महिलाएं लाभ उठा सकेंगी। मेट्रो की तरफ से इन स्टेशन्स पर वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी, जहां से 8 मार्च से फ्री सेनिटरी पैड्स हासिल किए जा सकेंगे।

Image Courtesy:alibaba, wikimedia, pixabay

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP