आज की बिजी लाइफ में महिलाएं इतनी ज्यादा व्यस्त हो गई हैं कि वे अपनी पीरियड्स की डेट भी भूल जाती हैं। अगर एक महीने की तारीख उन्हें याद रह भी जाए तो यह अगले महीने की तारीख नहीं बता पातीं। पीरियड्स की तारीख याद नहीं रहने की वजह से कई बार उन्हें बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। मसलन फिजिकल इंटिमेसी के लिए सेफ डेज याद नहीं रहते, संबंध बनाने के दौरान महिलाएं गर्भनिरोध के तरीकों के इस्तेमाल से चूक जाती हैं और इस कारण अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है। वैवाहिक जीवन में अनप्लान्ड प्रेग्नेंसी होने की स्थिति में आने वाले बच्चे की ग्रोथ और डिलीवरी डेट को लेकर स्पष्टता नहीं हो पाती।Menstrual Hygiene Day के मौके परMenstrual Hygiene के बारे में महिलाओं को विशेष रूप से सजग होने की जरूरत है। इस लिहाज से अपने पीरियड्स को हर महीने ट्रैक करना महिला के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कुछ ऐप्स पीरियड्स ट्रैक करने में आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं, जिससे आपके लिए पीरियड्स की तारीख भूलने की प्रॉब्लम नहीं होती। तो आइए इन पीरियड्स ट्रैकिंग ऐप्स के बारे में जानते हैं। अच्छी बात ये है कि पीरियड्स ट्रैकर ऐप्स आप सिर्फ एंड्रायड फोन में ही नहीं, बल्कि आईफोन में भी डाउनलोड कर सकती हैं। ऐप्स में अलग-अलग तरह के फीचर्स होते हैं, जिससे आप पीरियड्स टैक करने के साथ-साथ अपनी मेंस्ट्रुअल हेल्थ को लेकर भी अवेयर रहती हैं। इनके इस्तेमाल से आपको अपनी प्रेग्नेंसी प्लान करने में भी मदद मिल सकती है। इन ऐप्स के जरिए आपको पता चलता है कि आप कब कंसीव कर सकती हैं और कब आपकी फर्टिलिटी ज्यादा होती है। साथ ही इनमें आप पीरियड्स साइकिल के पैटर्न, इस दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव और फीलिंग्स से रिलेटेड नोट्स भी बना सकती हैं।
पीरियड ट्रैकर लाइट
इस फ्री ऐप को आप अपने फोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकती हैं। इस ऐप की खासियत यह है कि यह इस्तेमाल में बेहद आसान है। इसमें आपको पीरियड के पहले और आखिरी दिन को लॉक करना होता है। इस के बाद ऐप आपको इस डाली गए इन्फॉर्मेशन के आधार पर बताता है कि आपकी पीरियड्स साइकिल कितने दिन की होगी, महीने के किन दिनों में कंसीव करने की संभावना ज्यादा है, साथ ही इसका रिमाइंडर आपको बताता रहेगा कि अगले महीने किस तारीख को आपके पीरियड्स आने वाले हैं।
क्लू
यह ऐप काफी इंट्रस्टिंग तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें आपको अपनी पीरियड्स डेट और साइकिल के बारे में लिखना होता है। कुछ महिलाओं की पीरियड्स साइकिल 28 दिन की होती है तो कुछ में 30 दिन की। यह ऐप डाटा के आधार पर अगले महीने की पीरियड्स की तारीख और एग रिलीज होने के बारे में बताता है। इस ऐप में आप अपने मूड में आने वाले बदलाव और फिजिकल चेंजेज के बारे में एक कस्टम टैग भी बना सकती हैं। इसमें आप संबंध बनाने की तारीखों और गर्भ निरोधक दवाएं लेने का रिमाइंडर भी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:'शादी का मतलब यह नहीं कि फिजिकल रिलेशन के लिए पत्नी हमेशा तैयार हो'
मंथली साइकल्स
यह ऐप भी यूज करने में काफी ईजी है। इसमें आप आसानी से अपने पीरियड्स को ट्रैक और मैनेज कर सकती हैं। ऐप के कैलेंडर में मैंस्ट्रूअल साइकिल दिखाने के लिए कलर डॉट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
साइकल्स
यह ऐप उन महिलाओं के लिए उपयोगी है, जो पीरियड्स के बारे में बहुत डीटेल में नहीं पढ़ना चाहतीं और मूड और अन्य लक्षणों को भी ट्रैक नहीं करना चाहतीं और उनकी दिलचस्पी सिर्फ यह जानने में होती है कि उनके पीरियड्स की डेट क्या है।
इसे जरूर पढ़ें:Irregular Periods किन वजहों से होते हैं, जानें
पिंक पैड
यह ऐप पीरियडस् ट्रैक करने के साथ-साथ महिलाओं की मेंस्ट्रुअल हेल्थ पर जरूरी जानकारी भी देता है। इस पीरियड्स ट्रैकर ऐप में पूरी दुनिया की महिलाओं की लिखी पोस्ट भी पढ़ी जा सकती हैं, जो फैशन, ब्यूटी और हैल्थ जैसे विषयों पर लिखी होती हैं। इस ऐप का स्मार्ट फीचर यह है कि इसमें पीरियड का काउंट डाउन होम स्क्रीन पर दिखाई देता है, जिससे ऐप ओपन करके डेट्स देखने की जरूरत नहीं होती।
इसे जरूर पढ़ें:पीरियड्स मिस हो गए तो इसका मतलब हर बार प्रेगनेंसी नहीं होता
इन ऐप्स के अलावा भी माई साइकल्स (My Cycles), पी लॉग (P Log), फर्टिलिटी फ्रेंड मोबाइल (Fertility Friend Mobile), लव साइकल्स मेंस्ट्रुअल कैलेंडर (Love Cycles Menstrual Calender), किंडरा (Kindara), आई पीरियड (I Period), पीरियड फ्री (Period Free) जैसे कई ऐप्स हैं, जिन्हें डाउनलोड करके पीरियड्स डेट को लॉक किया जा सकता है।
पीरियड ट्रैकर ऐप्स से होते हैं ये फायदे
- इन ऐप्स में आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।
- जो महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, उन्हें यह ऐप महीने के सबसे फर्टाइल दिनों के बारे में बताता है, साथ ही जो अपनी प्रेग्नेंसी टालना चाहती हैं उन्हें भी पता चलता है कि किस समय में संबंध बनाना सुरक्षित नहीं है।
- ऐप्स के रिमाइंडर से पता चलता है कि पीरियड्स में कितने दिन बचे हैं, जिस से आपको पैड व हैल्थ हाइजीन प्रोडक्ट्स साथ रखने में आसानी होती है।
- ऐप्स के यूज से मेंस्ट्रुअल साइकिल के बारे में सारी डीटेल पता रहती है और पीरियड्स संबंधी कोई समस्या होने पर पिछले सारे रिकॉर्ड्स डाक्टर को बताने में आसानी होती है।
जानिए एक्सपर्ट की राय
अर्चना धवन बजाज, कंसल्टेंट ऑब्स्टीट्रीशियन, गायनेकोलॉजिस्ट एंड आईवीएफ एक्सपर्ट, नर्चर आईवीएफ दिल्ली बताती हैं,
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों