herzindagi
things should be discussed before wedding

शादी से पहले अपने होने वाले पति के बारे में ये 5 बातें जान लें

शादी से पहले होने वाले पति के बारे में आपको काफी कुछ पता होना चाहिए। ऐसे में शादी के बाद दिक्कत नहीं होगी।   
Editorial
Updated:- 2024-02-22, 14:04 IST

शादी के बाद दो अलग- अलग लोग एक दूसरे के साथ रहते हैं। अरेज मैरेंज में शादी से पहले हमें ज्यादा कुछ अपने पार्टनर के बारे में पता नहीं होता है। अगर आप भी अरेंज मैरेज करने का प्लान कर रही हैं तो आपको शादी से पहले कुछ खास चीजों के बारे में पता कर लेना चाहिए। 

पति की सैलरी

आपको यह पता होना चाहिए कि आपका पति कितना कमाता है। शादी से पहले हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते है। हालांकि आपको शादी से पहले इन चीजों के बारे में पता कर लेना चाहिए। ताकि शादी के बाद आपके बीच किसी भी चीज को लेकर झगड़ा ना हो। 

नापसंद चीजों के बारे में बताएं

 june best places for couple cover

आपको अपने पार्टनर को यह बता देना चाहिए कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद है। ताकि शादी के बाद आपका पार्टनर ऐसी हरकते ना करे कि आपके पार्टनर को बुरा लगे। कोशिश करें की इन चीजों के बारे में शादी से पहले बात कर लें। 

करियर के बारे में पूछें

Road Trip

आपको करियर के बारे में अपने पार्टनर से डिस्कस कर लेना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि शादी के बात पति नहीं चाहते हैं कि उनकी वाइफ काम करें। ऐसे में ज्यादातर कपल के बीच लड़ाई होती हैं। (रसगुल्ले से जुड़ी ये कहानी आप भी जानें)

इसे भी पढ़ें: Wedding: शादी की डेट फाइनल करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

रिश्ते निभाने के लिए तैयार है या नहीं

आपको शादी से पहले अपने पार्टनर से यह सवाल जरूर करना चाहिए कि आप रिश्ते निभाने के लिए तैयार है या नहीं। क्योंकि शादी के बाद केवल लड़की को ही नहीं बल्कि लड़के को भी कई चीजें बदलनी होती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Wedding: छत्तीसगढ़ी शादी में क्या होता है जेवनास, जानें इसके बारे में विस्तार से

रीतिरिवाज के बारे में पूछें

अगर आप दोनों के घर में अलग- अलग रीतिरिवाज चलता है तो आपको पहले डिस्कस करना होगा कि शादी आपको किस रीतिरिवाज से करना है। इसके बाद ही आपको शादी की तैयारी शुरु करनी चाहिए। ताकि बाद में किसी के भी परिवार वाले को बुरा ना लगें।  

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।