बेटी की शादी करना इतना आसान नहीं होता है। हर मां- बाप चाहते है कि उनकी बेटी को एक अच्छा परिवार और एक अच्छा जीवन शांति मिलें। ऐसे में शादी से पहले होने वाले दमाद से आपको कुछ खास सवाल- जवाब जरूर करना चाहिए। कई बार परिवार के लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि आखिर होने वाले दामादसे आपको क्या - क्या पूछना है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने होने वाले दमाद से क्या कुछ पूछ सकती हैं।
बेटी के बारे में पूछें
आपके अपने होने वाले दमाद से पूछें की आखिर क्यों वह अपनी बेटी से प्यार करते हैं। क्या- क्या चीज है जो उन्हें पसंद आई है। अगर लड़का आपकी बेटी की खूबसूरती से प्यार करता है तो यग रिश्ता ज्यादा नहीं चलने वाला है। लड़के की हर एक बात को अच्छे से समझे।
काम के बारे में पूछें
शादी के पहले आपको लड़के के काम के बारे में पूछना चाहिए। वह क्या करते हैं और कहा नौकरी करते हैं। इसके बारे में भी आपको अलग से खुद से पता करना है। शादी के मामले में आपको लेट नहीं करना चाहिए।
सैलरी जरूर पूछें
दामाद से आपको उनके सैलरी के बारे में भी पूछना है। सैलरी के बारे में पता करें की वह हर महीने कितने पैसे कमाते हैं। उनकी सैलरी के बारे में आपको पहले ही पता कर लेना चाहिए। यह सुनने में भले अजीब लग रहा हो लेकिन इन चीजों के बारे में जरूर पूछना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंःअपनी टीनेजर बेटी से कभी नहीं कहनी चाहिए आपको ये 3 बातें, रिश्ते में आ सकती है दरार
जिम्मेदारी के बारे में पूछें
आपको लड़के को शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों के बारे में बताना होगा। साथ ही आपको यह भी बताना होगा कि वह क्या इन जिम्मेदारियों को उठा सकेंगे। शादी के बाद आने वाली दिक्कतों के बारे में भी बताएं।(बेस्ट पेरेंटिंग के लिए ध्यान में रखें ये ज़रूरी बातें)
इसे भी पढ़ेंःअपने बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
बुरी आदतों के बारे में पूछें
कई लोग ऐसे होते है जो चाहते हैं कि उनका दामाद बिल्कुल भी शराब ना पीए। ऐसे में उन्हें अपने दामाद से बुरी आदतों के बारे में भी पहले से ही पूछ लेना चाहिए। ताकि बुरी आदतों को छोड़ने की आदत पहले से ही बना लें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों