शादी के बाद पहली दिवाली, पहली होली, पहला बर्थडे और पहले करवा चौथ की बात ही कुछ और होती है। सुहागनों के लिए सभी व्रत और त्योहार खास होते हैं लेकिन करवा चौथ का व्रत सबसे खास होता है।
करवा चौथ का फास्ट पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। नई नवेली दुल्हन के लिए ये व्रत बहुत ज्यादा खास होता है। वैसे तो कई महिलाएं शादी से पहले भी ये व्रत रखती हैं लेकिन शादी के बाद के पहले करवा चौथ का अलग ही अहसास होता है। शादीशुदा महिलाएं इस दिन को अपनी जिंदगी के लिए सबसे खास मानती हैं चाहे उसमें कोई साधारण महिला हो या फिर कोई फिल्म और टीवी एक्ट्रेस। ऐसे में बात करेंगे उन टीवी एक्ट्रेसेस की जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।
नेहा सक्सेना
टीवी एक्ट्रेस नेहा सक्सेना इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। उन्होंने एक्टर शक्ति अरोड़ा से 16 अप्रैल 2018 को शादी की। बता दें कि इस कपल को टीवी का सबसे आइडल कपल भी माना जाता है। आपको बता दें कि शक्ति और नेहा ही मुलाकात स्टार प्लस के शो 'तेरे लिए' के दौरान हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि जब शक्ति और नेहा मिले थे तो उन्होंने एक-दूसरे को काफी सख्त समझा था लेकिन बाद में धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई थी। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में शक्ति ने स्वीकार किया कि नेहा ने अपने प्यार का इजहार करने में एक साल का वक्त लगा दिया था।
Read more: टीवी के दो बड़े चेहरे बंधे शादी के बंधन में, देखिए दोनों के रिश्तें की खूबसूरत तस्वीरें
दीपिका कक्कड़
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जो टीवी की आदर्श बहू और अब बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट बनने के कारण सुर्खियों में हैं। इसी साल उन्होंने अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम से शादी की थी। लेकिन वह अभी बिग बॉस के घर में हैं। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में दीपिका अपने पहले करवा चौथ को कैसे सेलिब्रेट करती हैं।
Read more: शादी के बाद दीपिका का पहला बर्थडे जिसे उनके पति ने बनाया स्पेशल
रुबीना दिलेक
टीवी की दुनिया में लंबे समय से काम कर रहीं एक्ट्रेस रुबीना दिलेक ने भी इसी साल 21 जून को सात फेरे लिए और वह भी अपना पहला करवा चौथ ब्वॉयफ्रेंड से पति बने एक्टर अभिनव शुक्ला संग मनाएंगी। रूबीना और अभिनव ने एक साथ सीरियल छोटी बहू में भी काम किया था हालांकि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर गणपति पूजा के मौके पर हुई थी और फिर दोनों को प्यार हो गया था। इसके बाद रूबीना को एक फोटोशूट के लिए अप्रोच किया गया था जिसके लिए वह तैयार हो गई थीं। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। रूबीना और अभिनव की शादी में टीवी के कई स्टार्स भी शामिल हुए थे।
Read more: शादी से पहले रुबिना कर रही थीं ये काम इसलिए दुल्हन के रूप में चमक रही थीं सोने जैसी
भारती सिंह
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। बता दें कि उन्होंने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष लिम्बाचिया से शादी रचाई थी। भारती सिंह शादी के बाद भी अपने फैंस से दूर नहीं रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस को उनके पहले करवा चौथ की तस्वीरों का इंतजार है।
विविधा कृति
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ की एक्ट्रेस विविधा कृति ने भी साल 2018 में सात फेरे लिए। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त वरुण से 15 मार्च 2018 को शादी की। इस साल विविधा कृति अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी।
पंखुड़ी अवस्थी
एक्टर गौतम रोडे ने भी इसी साल टीवी शो रजिया सुल्तान से फेम पाने वाली ऐक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी से शादी की। दोनों की शादी साल के पहले महीने जनवरी की 5 तारीख को हुई। ऐसे में पंखुड़ी अवस्थी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। बता दें कि दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों