Year Beginner: जानें इस वर्ष कब है कौन सा त्यौहार और उसका शुभ मुहूर्त

इस वर्ष के सभी तीज-त्‍यौहार और उनके मुहूर्त जानने के लिए जरूर पढ़ें ये आर्टिकल। 

festival panchang holiday list date  new

वर्ष 2023 भी अपने साथ ढेरों तीज-त्‍यौहार लेकर आ रहा है। अगर आप भी इस वर्ष पड़ने वाले छोटे-बड़े तीज-त्‍यौहारों के बारे में जानना चाहती हैं, तो पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताई गई त्योहारों की इस सूची पर एक नजर जरूर डालें।

makar sankranti trigrahi

जनवरी 2023 के त्‍यौहार

पौष पुत्रदा एकादशी - 2 जनवरी, सोमवार

इस एकादशी पर सुदर्शन चक्रधारी भगवान श्री विष्णु की पूजा की जाती है। यह पूजा संतान हेतु की जाती है।

शुभ मुहूर्त- 2 जनवरी सुबह 7 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर 3 जनवरी सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर समाप्‍त होगी।

पौष पूर्णिमा - 6 जनवरी, सोमवार

पौष मास में पड़ने वाली पूर्णिमा विशेष महत्व रखती है। इस दिन दान-स्‍नान करके पुण्य अर्जित किया जाता है।

शुभ मुहूर्त- 6 जनवरी को रात 2 बजकर 16 मिनट पर पर शुरू होकर 7 जनवरी सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगी।

मकर संक्रांति- 15 जनवरी, रविवार

मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही विशेष होता है। इस दिन सूर्य के राशि परिवर्तन से मौसम में बदलाव आता है और इस दिन नई फसल काटी जाती है। देखा जाए तो हिंदुओं में इसे नववर्ष की तरह मनाया जाता है।

शुभ मुहूर्त- 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 21 मिनट पर समाप्‍त होगा।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं मकर संक्रांति से जुड़ी ये पौराणिक बातें

षटतिला एकादशी- 18 जनवरी, बुधवार

इस एकादशी में भगवान विष्णु के बैकुंठ स्वरूप की पूजा की जाती है और तिल के पानी से स्नान किया जाता है।

शुभ मुहूर्त- 18 जनवरी सुबह 7 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर 19 जनवरी सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

माघ अमावस्या- 21 जनवरी, शनिवार

इस दिन मौन रहकर व्रत किया जाता है और गरीब एवं भूखे लोगों को भोजन कराया जाता है।

21 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर अमावस्या शुरू होगी और 22 जनवरी रात 2 बजकर 25 मिनट पर अमावस्या समाप्त हो जाएगी।

बसंत पंचमी- 26 जनवरी, गुरुवार

शुभ मुहूर्त- 26 जनवरी सुबह 7 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा।

फरवरी 2023 के त्योहार

जया एकादशी- 1 फरवरी 2023, बुधवार

इस दिन जो भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसे भूत-प्रेत के भय से मुक्ति मिल जाती है।

शुभ मुहूर्त- 1 फरवरी को सुबह 7 बजकर 9 मिनट में शुरू होगी और 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।

माघ पूर्णिमा- 5 फरवरी 2023, रविवार

इस दिन संगम में स्नान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के माधव स्वरूप की पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त- 4 फरवरी को रात 9 बजकर 33 मिनट पर पूर्णिमा आरंभ होगी और 6 फरवरी को रात 12 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी।

विजया एकादशी, 16 फरवरी, गुरुवार

इस दिन अगर आप भगवान श्री विष्णु जी का व्रत रखते हैं, तो आपको हर कार्य में सफलता मिलती है।

शुभ मुहूर्त- 16 फरवरी को सुबह 5 बजकर 10 मिनट से शुरू हो कर 17 फरवरी को सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगा।

महाशिवरात्रि, 18 फरवरी 2023, शनिवार

वर्ष भर में 12 शिवरात्रि पड़ती हैं जिनमें से महाशिवरात्रि सबसे विशेष होती है क्योंकि इस दिन भगवान शिव और पार्वती जी का विवाह हुआ था।

शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर शुरू होकर 19 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

unique ideas for hosting holi

मार्च 2023 के त्यौहार

आमलकी एकादशी- 3 मार्च, शुक्रवार

इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा होती है और ऐसा माना जाता है कि इस वृक्ष में भगवान विष्णु निवास करते हैं।

शुभ मुहूर्त- 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर शुरू होकर 4 मार्च को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगा।

होलिका दहन- 7 मार्च, शनिवार

इस दिन होलिका जलाई जाती है और फिर रंग खेलने की परंपरा निभाई जाती है।

शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगा।

पापमोचनी एकादशी- 18 मार्च, शनिवार

इस दिन जो भगवान विष्णु जी की पूजा करता है, वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है।

शुभ मुहूर्त- 18 मार्च सुबह 6 बजकर 27 मिनट सु शुरू होकर 19 मार्च सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी।

चैत्र नवरात्रि- 22 मार्च, बुधवार

चैत्र माह में पड़ने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा का अवतरण हुआ था।

घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर समाप्‍त होगी।

रामनवमी- 30 मार्च, गुरुवार

इन भगवान विष्‍णु के 7वें अवतार श्री राम जी का जन्मदिन होता है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट समाप्त होगा।

इसे जरूर पढ़ें- गरुड़ जी के कारण मृत्यु के मुख से लौट आए थे श्री राम और लक्ष्मण, जानें दिलचस्प कथा

अप्रैल 2023 त्यौहार

हनुमान जयंती, 3 अप्रैल, सोमवार

हनुमान जयंती भगवान हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है।

शुभ मुहूर्त- 5 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर शुरू होकर 6 अप्रैल सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर समाप्‍त होगी।

अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल, शनिवार

अक्षय तृतीया पर देवी लक्ष्‍मी और विष्‍णु जी की पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

मई 2023 त्यौहार

मोहिनी एकादशी- 1 मई, सोमवार

इस दिन भगवान विष्‍णु के मोहिनी स्‍वरूप की पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त- 1 मई को सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर शुरू होकर 2 मई शुभ 8 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।

निर्जला एकादशी- 31 मई, बुधवार

इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। इस एकादशी का व्रत निर्जला होता है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर शुरू होकर 1 जून सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर समाप्‍त होगा।

जून 2023 त्‍यौहार

जगन्नाथ रथ यात्रा- 20 जून, मंगलवार

भगवान जगन्नाथ के स्मरण में इस दिन देश भर में उनकी रथयात्रा का आयोजन किया जाता है।

शुभ मुहूर्त- जून 19 को 11:26 पर शुरू होगी, जून 20 को 13:08 पर समाप्त होगी।

देवशयनी एकादशी- 29 जून, गुरुवार

इस दिन से भगवान विष्णु का शयन काल प्रारंभ होता है।

शुभ मुहूर्त- जून 29 को 13:48 मिनट पर शुरू होगा, जून 30 को 16:35 समाप्त होगा।

जुलाई 2023 त्यौहार

गुरु-पूर्णिमा- 3 जुलाई, सोमवार

इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। आप इसे अंग्रेजी के टीचर्स डे जैसा समझ सकते हैं।

शुभ मुहूर्त- जुलाई 2 को 20:22 पर आरम्भ, जुलाई 3 को 17:09 पर समाप्त

कामिका एकादशी- 13 जुलाई, गुरुवार

कामिका एकादशी के व्रत को करने से पूर्वजन्म में किए गए कार्यो से उत्‍पन्‍न हो रही बाधाएं दूर होती हैं।

शुभ मुहूर्त- 13 जुलाई को 5:32 पर शुरू और 14 जुलाई को 8:18 पर समाप्त ।

पद्मिनी एकादशी- 29 जुलाई, शनिवार

पद्मिनी एकादशी का व्रत जो रखता है, उसे भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शुभ मुहूर्त- 29 जुलाई को 5:40 शुरू, 30 जुलाई को 8:23 पर समाप्त

why people celebrate bhai dooj

अगस्त 2023 त्यौहार

हरियाली तीज- 19 अगस्त, शनिवार

सावन के महीने में पड़ने वाली हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

शुभ मुहूर्त- अगस्त 18 को 20:03 पर आरम्भ, अगस्त 19 को 22:21 पर समाप्त।

नाग पंचमी- 21 अगस्त, सोमवार

इस दिन नागों की पूजा की जाती है। इस दिन अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख नामक अष्ट नागों की पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 5:53 से 8:29 तक रहेगा ।

रक्षा बंधन- 30 अगस्त, बुधवार

इस आप अपने भाई को 21:03 के बाद से राखी बांध सकती हैं।

सितंबर 2023 त्यौहार

कजरी तीज- 2 सितंबर, शनिवार

इस दिन जहां सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं वहीं कुंवारी कन्‍याएं अच्छे वर के लिए उपवास रखती हैं।

शुभ मुहूर्त- सितंबर 1 को 23:52 से आरम्भ, सितंबर 2 को 20:51 पर समाप्‍त।

जन्माष्टमी- 7 सितंबर, गुरुवार

श्री कृष्‍ण के जन्‍म दिवस पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर रात में 12 बजे के बार पूजा की जातीहै।

हरतालिका तीज- 18 सितंबर, सोमवार

हरतालिका तीज व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। यह व्रत देवी पार्वती ने महादेव शिव शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था।

शुभ मुहूर्त- सुबह 6:07 से 8:34 तक पूजा का शुभ समय रहेगा।

गणेश चतुर्थी- 19 सितंबर, मंगलवार

इस दिन घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 13 बजकर 13 मिनट तक।

अनंत चतुर्दशी- 28 सितंबर, गुरुवार

इस व्रत में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है। साथ ही गणेश विसर्जन भी किया जाता है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 6:12 से शाम 18:51 तक।

ravana three avatars according to bhagwatgeeta

अक्टूबर 2023 त्यौहार

शरद नवरात्रि 15 रविवार

नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 11:43 से 12:29 तक रहेगा।

दशहरा 24 मंगलवार

इस पर्व पर रावण की पूजा करते हैं तो शुभ समय 13:57 से 14:42 तक रहेगा।

नवंबर 2023 त्यौहार

करवा चौथ 1 बुधवार

पूजा का शुभ समय 7:36 से 18:42 तक रहेगा। चंद्रमा हर शहर में अलग समय पर दिख सकता है।

धनतेरस 10 शुक्रवार

धनतेरस पर पूजा का शुभ समय 17:48 से 19:44 तक रहेगा।

दिवाली 12 रविवार

दिवाली पर लक्ष्‍मी पूजा का शुभ समय 17:40 से 19:36 तक रहेगा।

govardhan puja  date shubh muhurat significance

गोवर्धन पूजा 14 मंगलवार

गोवर्धन पूजा का शुभ समय 6:42 से 8:51 तक रहेगा।

भाई दूज 15 बुधवार

इस दिन भाई को टीका करने का शुभ समय 13:09 से 13:49 तक रहेगा।

छठ पूजा 19 रविवार

इस दिन सूर्य देव और छठी मैया की पूजा व उन्हें अर्घ्य देने का विधान है।

शुभ मुहूर्त- 19 नवंबर को 17:26 से आरंभ होकर 20 नवंबर को 6:47 पर समाप्त हो जाएगी।

देवुत्थान एकादशी 23 गुरुवार

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु शयन के बाद जागते हैं।

शुभ मुहूर्त- 23 नवंबर को 6:50 शुरू होकर 24 नवंबर को 8:57 पर समाप्त हो जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा 27 सोमवार

इस दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान करने से अच्छा फल प्राप्त होता है।

शुभ मुहूर्त- नवंबर 26 को 15:55 पर आरम्भ, नवंबर 27 को 14:47 पर समाप्त।

दिसंबर 2023 त्यौहार

उत्पन्ना एकादशी 8 शुक्रवार

देवी एकादशी ने इस दिन उत्पन्न होकर राक्षस मुरा का वध किया था।

शुभ मुहूर्त- 8 दिसंबर को 13:15 से शुरू 9 दिसंबर को 15:19 पर समाप्त

मोक्षदा एकादशी 23 शनिवार

यह एकादशी अत्यंत विशेष है क्योंकि द्वापर युग में इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता ज्ञान दिया था।

शुभ मुहूर्त- 23 दिसंबर को 7:10 से शुरू होकर 24 दिसंबर को 9:14 तक।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP