हिन्दी नॉवल्स जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए

अगर आप भी हिंदी साहित्य से प्रेम करते हैं और नए उपन्यास की तलाश में रहते हैं, तो आपके लिए लेख मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम हिंदी के कुछ ऐसे उपन्यास बता रहे हैं, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। 

famous hindi novels you must read in hindi

डूबना हो तो हिंदी साहित्य में डूबो... क्योंकि भारत का हिंदी लेखन किसी सागर से कम नहीं है। चंद किताबों के आधार पर हिंदी साहित्य को बता पाना बहुत मुश्किल काम है। पर कुछ ऐसे लेखक रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ रूढ़िवादी प्रथा को उपन्यासों में रेखांकित किया बल्कि समाज का दर्पण भी दिखाने का काम किया। इन उपन्यासों में से भारतीय लेखन का असल इतिहास झलकता है।

आज भी कुछ उपन्यास पढ़ने के बाद आंखे नम हो जाती हैं और मन इस दुविधा में पड़ जाता है कि क्या सच में कोई लेखक ऐसी कल्पना कर सकता है। क्या सच में उपन्यासों में समाज को रेखांकित किया गया है। ऐसे में अगर आप भी एक से एक से बेहतरीन हिंदी उपन्यास पढ़ने का शौक रखते हैं, तो फिर आपको इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको साहित्य के उपन्यासों के बारे में बताएंगे।

गुनाहों का देवता

Gunahon ka devta hindi novel

इस उपन्यास की कथा बेहद ही रोचक है। अगर कोई इसे पढ़ने के लिए बैठता है, तो इसे पूरा पढ़े बिना उठ नहीं पाएगा। इस उपन्यास में जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ती है वैसे-वैसे दिमाग में एक नया सवाल खड़ा हो जाता है कि अब इसके बाद क्या होने वाला है।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत के मशहूर शायर जिनके नाम के दीवाने हैं करोड़ों लोग

बता दें कि यह उपन्यास धर्मवीर भारती द्वारा लिखा गया एक रोमांटिक लव स्टोरीपुस्तक है। अगर आप थोड़े रोमांटिक टाइप के हैं, तो आपको इसे पढ़ने में यकीनन बहुत मजा आने वाला है।

गोदान

Godan hindi novel

गोदान उपन्यास में भारतीय किसान का सम्पूर्ण जीवन- जैसे उसकी आकांक्षा-निराशा, उसकी धर्मभीरुता, उसकी बेबसी और इच्छा या कामना का जीता जागता चित्र इस उपन्यास में उपस्थित किया गया है। अगर आप नए-नए उपन्यास पढ़ने वाले पैदा हुए हैं, तो इस उपन्यास को जरूर पढ़ें। (आसान तरीकों से तैयार करें बुकशेल्फ)

आपको बता दें कि उपन्यास प्रेमचंद के द्वारा लिखे गए सबसे बेहतरीन उपन्यासों में से एक है। कुछ लोग इस उपन्यास को प्रेमचंद की सर्वोत्तम कृति भी मानते हैं।

राग दरबारी

अगर आपने यह उपन्यास नहीं पढ़ा तो यकीनन आप हिंदी साहित्यसे अधूरे परिचित हुए हैं। बता दें कि इस उपन्यास को साल 1969 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित 'राग दरबारी' एक प्रसिद्ध उपन्यास है। दाग दरबारी हिंदी साहित्य के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल द्वारा लिखित एक व्यंग्य पुस्तक है।

कहा जाता है कि इस उपन्यास में गांव की कथा से आधुनिक भारत की मूल्यहीनता को बड़े से सहजता के साथ चित्रण किया गया है। इस उपन्यास को पढ़ते हुए आप कई चीजों से परिचित होंगे।

मंगलसूत्र

Mangalsutr hindi novels

जीवन पर आधारित कोई उपन्यास पढ़ना चाहते हैं, तो उपन्यास को जरूर पढ़ें। इस उपन्यास में एक साहित्यिक जीवन की समस्या का वर्णन किया गया है। यही वजह है कि यह उपन्यास प्रेमचंद के उपन्यासों से बिल्कुल अलग है। इसके चार अध्यायों में देव साहित्य-साधना में अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-किताबें पढ़ने की शौकीन हैं, तो ये Best Romantic Novels जरूर पढ़े

इस उपन्यास में प्रेमचंद ने देव कुमार को जीवन के संघर्षों के फलस्वरूप स्वनिर्धारित आदर्श से विचलित होता हुआ चित्रित किया गया है।

इन उपन्यासों को एक बार जरूर पढ़ें साथ ही हमें नीचे कमेंट करके यह भी बताए कि आपका पसंदीदा उपन्यास कौन-सा है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP