हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर राज्य, शहर और गांव की अपनी एक अलग पहचान है और एक अलग खाने का अंदाज है। भारत में घूमने का मतलब है आप किसी भी शहर या कस्बों में चले जाइए आपको तरह-तरह के खाने मिलेंगे। अगर आप भी घूमने के साथ-साथ खाने-पीने की शौकीन या फिर या लेख आपके लिए एकदम सही है, क्यूंकि आज इस लेख में मैं आपको कुछ राज्यों के फेमस पकवान के बारे में बताने जा रहा हूं, जहां आप घूमने के साथ-साथ बेहतरीन खाने का भी लुफ्त उठा सकती हैं। तो चलिए इस सफर को शुरू करते हैं।
हिमाचल प्रदेश
भारत के सबसे प्रकृतिक और खूबसूरत शहरों से एक है हिमाचल प्रदेश। हिमाचल खूबसूरत शहर है वहां के व्यंजन उतने ही टेस्टी और लाजवाब। हिमाचली जायके में अगर सबसे पहले किसी डिश का नाम लिया जाता है तो वो है धाम। इस डिश को हिमाचल में त्यौहार और विशेष अवसरों पर तैयार किया जाता है। धाम के साथ सिद्दू, माश दाल और मिठा भात। तो अगली बार जब आप हिमाचल जाएं तो इस देशेस को टेस्ट करना ना भूलें।
इसे भी पढ़ें:क्यों इन 5 फूड्स का नाम पड़ा है शहरों के नाम पर? जानें इसके पीछे की कहानी
झारखंड
झारखंड के आदिवासी कला और संस्कृति की पहचान पूरे देश में है। यहां ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं जो सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं, लेकिन जब झारखंड के लाजवाब डिश की बात आती है तो सबसे पहले चिकला रोटी का नाम लिया जाता है। इसे बेसन या चावल से तैयार किया जाता है। (झारखंड के इन 5 शहरों जाएं घुमने) इसके अलावा पीठा धनिया की चटनी के साथ, मालपुआ और सत्तू पराठा प्रमुख और फेमस फ़ूड है। अगर आप यहां जा रही हैं तो इसे टेस्ट करना ना भूलें।
अरुणाचल प्रदेश
भारत के प्रमुख पर्यटक राज्यों में से एक है अरुणाचल प्रदेश। यहां हर साल लगभग लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। यहां बेहद ही अद्भुत प्रकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। अरुणाचल प्रदेश में घूमने के साथ-साथ यहां की फेमस फ़ूड का भी मज़ा अगर आपको उठानी है तो आपको कोयले के ऊपर रखे हुए एक खोखले बांस में पकाए गए चवाल का स्वाद ज़रूर टेस्ट करना चाहिए। साथ में यहां का प्रसिद्ध पिका पिला अचार और पहक चटनी भी ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:एक गांव, जहां हर कोई है मधुबनी पेंटिंग का कलाकार
बिहार
बुद्ध की नगरी बिहार। बिहार अपने कई पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाना जाता है। जैसे मखना खीर, मालपुआ और ठेकुआ लेकिन, बिहार से लेकर विदेशों तक अगर कोई डिश फेमस है तो वो है लिट्टी चोका। अगर आप बिहार घूमने जाएं तो इसे एक बार ज़रूर टेस्ट करें। इसे आप लंच या डिनर से भी शामिल कर सकती हैं। अगर आपको कुछ स्ट्रीट फ़ूड खाना है तो 'झाल मुरी' भी टेस्ट कर सकती हैं।
इसी तरह आप उत्तराखंड में नींबू की चाट, असम में पालक खर, गोवा में फिश करी और आंध्र प्रदेश में बिरयानी को टेस्ट करना कभी ना भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cdn.tripadvisor.com,.jagranimages.com,.jagranimages.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों