Tue Apr 14, 2026 | Updated 06:38 PM IST
image

Reuse Ideas: कूड़ा समझकर फेंक देती हैं अंडे का छिलका, ये 6 इस्तेमाल कर देंगे मुश्किल काम आसान

अक्सर हम नाश्ते में अंडे का इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये मामूली से दिखने वाले छिलके असल में बड़े काम के होते हैं?
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 10:00 IST

Reuse Ideas: अक्सर हम नाश्ते में अंडे का इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये मामूली से दिखने वाले छिलके असल में बड़े काम के होते हैं? अंडे के छिलके में कैल्शियम कार्बोनेट और अन्य खनिज मौजूद होते हैं, जो पौधों के लिए खाद से लेकर घर की साफ-सफाई में जादुई असर दिखाते हैं। अगर आप इनका सही इस्तेमाल जान लें, तो आपके घर के कई मुश्किल काम चुटकियों में हल हो सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको अंडे के छिलके के कुछ ऐसे जबरदस्त इस्तेमाल बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप इसे इकट्ठा करके रखना शुरू कर देंगी।

पौधों के लिए शक्तिशाली खाद

gardenning-tip-1769172257531

अंडे के छिलके कैल्शियम का बेस्ट सोर्स है। छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और उसे अपने गमलों की मिट्टी में मिला दें। यह टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसे पौधों के लिए वरदान साबित होता है। इससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं और उनकी जड़ें मजबूत होती हैं।

इसे भी पढ़ें- Medicine Wrapper Reuse Ideas: दवाई के खाली रैपर को फेंकने के बजाय, इन 3 तरीकों से करें रियूज

मिक्सर के ब्लेड को करें तेज

how-to-sharpen-grinder-blades-with-sandpaper-in-hindi

अगर आपके मिक्सर या ग्राइंडर के ब्लेड धीमे हो गए हैं और चीजें ठीक से नहीं पीस रही हैं, तो आप अंडे के छिलके वाला तरीका अपना सकती हैं।

इसके लिए जार में अंडे के कुछ सूखे छिलके और थोड़ा पानी डालकर एक मिनट के लिए मिक्सर चला दें। छिलकों की रगड़ से ब्लेड की धार फिर से नई जैसी तेज हो जाएगी।

जिद्दी दागों की सफाई

egg shell reuse hacks

जले हुए बर्तन या चाय-कॉफी के दाग वाले कप साफ करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन अंडे का छिलका इनकी छुट्टी करने का सही तरीका है। इसके लिए अंडे के छिलकों को दरदरा पीसकर उसे साबुन के घोल के साथ मिलाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें।

बगीचे से कीड़ों को रखें दूर

अगर आपकी बगिया में लगे पौधों को छोटे कीड़े खा रहे हैं, तो आप अंडे के छिलकों के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इन्हें पौधों के चारों ओर फैला दें। यह कीड़ों को भगाने का सबसे देसी तरीका है।

कांच और बोतलों की सफाई

ऐसी बोतलें या फूलदान जिनका मुंह छोटा होता है और अंदर हाथ नहीं जा पाता है। अब ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए छिलकों का इस्तेमाल करें। इसके लिए बोतल में टूटे हुए छिलके, थोड़ा गर्म पानी और डिश सोप डालें और जोर से हिलाएं। छिलके अंदर जमी गंदगी को खुरच कर बाहर निकाल देंगे।

सिंक की नली को जाम होने से बचाएं

kitchen-sink-not-draining-but-not-clogged-know-how-to-fix-it-easily-1770722959969

रसोई के सिंक की जाली में अंडे के कुछ पिसे हुए छिलके डाल दें। ये छिलके खाने के अन्य छोटे टुकड़ों और ग्रीस को अपने साथ फंसा लेते हैं और धीरे-धीरे खुद भी घुल जाते हैं, जिससे पाइप जाम होने की समस्या कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse Ideas: साबुन के टुकड़े को न समझें बेकार, किचन के मुश्किल कामों का हैं परमानेंट इलाज

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।