-1775723016332.webp)
शादी के बाद एक महिला के लिए उसका मायका और ससुराल दोनों ही जरूरी होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कई बार पति का अपनी पत्नी के मायके वालों के साथ तालमेल वैसा नहीं बैठ पाता जैसी उम्मीद की जाती है। यह दूरी किसी अनबन की वजह से नहीं, बल्कि संकोच या कम बातचीत के कारण भी हो सकती है। अगर आप भी इस स्थिति से जूझ रही हैं, तो ये 5 तरीके आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पति का रुझान मायकेवालों की तरफ कैसे लेकर आएं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
अक्सर रिश्तों में खिंचाव तब आता है जब बातचीत की कमी हो जाती है। अपने पति के सामने अपने मायके वालों की खूबियों और उनकी पसंद-नापसंद की बातें करें। साथ ही, अपने माता-पिता को भी पति की उपलब्धियों और उनके अच्छे स्वभाव के बारे में बताएं।

जब दोनों तरफ एक-दूसरे की पॉजिटिव छवि बनेगी, तो बातचीत शुरू करना आसान हो जाएगा। याद रखें, आपको ऐसे काम करना है जो सिर्फ खुशियां बांटे।
किसी भी व्यक्ति पर अपने परिवार के साथ घुलने-मिलने का दबाव न बनाएं। अगर आप बार-बार उन्हें मायके चलने या उनसे फोन पर बात करने के लिए मजबूर करेंगी, तो वे और अधिक खिंचाव महसूस करेंगे। इसके बजाय, ऐसी परिस्थितियां बनाएं जहां वे खुद अच्छा महसूस करें। जैसे- जब आपके भाई या पिता घर आएं तो उन्हें उनकी पसंद का कोई काम या विषय छेड़ने को कहें, ताकि वे आपस में जुड़ सकें।
इसे भी पढ़ें - रात को जल्दी सोकर भी सुबह नहीं उठ पाता बच्चा? Kids की बायोलॉजिकल क्लॉक को ऐसे करें सेट
बड़े फक्शंस में अक्सर लोग भीड़ की वजह से एक-दूसरे से बात नहीं कर पाते। इसके बजाय छोटे गेट-टुगेदर प्लान करें। किसी रविवार को लंच पर जाना या फिल्म देखने जाना बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कम लोगों के बीच पति को आपके परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने और उन्हें करीब से समझने का मौका मिलेगा। इस दौरान माहौल को हल्का-फुल्का रखें ताकि वे बोरियत महसूस न करें।

रिस्पेक्ट ही किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत कड़ी है। अगर आपके पति आपके मायके वालों के लिए कुछ छोटा भी करते हैं, तो उनकी तारीफ जरूर करें। ठीक इसी तरह, अगर आपके माता-पिता पति को कोई तोहफा देते हैं या उनकी सलाह मांगते हैं, तो यह उन्हें महसूस कराएगा कि उनकी अहमियत है।
इसे भी पढ़ें - दिनभर किताबों में डूबा रहता है बच्चा? इन 5 मजेदार तरीकों से उसे ले जाएं खेल के मैदान तक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।