herzindagi
material used in instant noodles packaging

DIY Ideas: मैगी और यिप्पी के बचे प्लास्टिक रैपर फेंके नहीं, ऐसे बनाए डिजाइनर एल्बम

DIY Ideas: आप एल्बम को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए अपने पसंदीदा रंगों और पैटर्नों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-05, 03:00 IST

DIY Ideas: एक पल के लिए आप सुन कर हैरान हो सकते हैं कि अब नूडल्स के बचे रैपर को फेकने के बजाए घर में सुंदर तस्वीर टांग सकते हैं। आपने सही सुना कि मैगी और यिप्पी के बचे प्लास्टिक रैपर का कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस कुछ सामान इकट्ठा करने की जरूरत पड़ेगी। फिर आप आसानी से घर पर ही महंगी मिलने वाली डिजाइनर एल्बम तैयार कर सकते है। इससे आप पर्यावरण के अनुकूल वातावरण बनाने में भी सहयोग कर सकते हैं साथ ही अपने घर की दीवारों को आकर्षक लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके लिए क्या करना होगा।

DIY Ideas: ऐसे बनाए डिजाइनर एल्बम

What material is used in instant noodles packaging ()

आपको इन सामग्री की जरूरत पड़ सकती है:

  • पुराने कार्डबोर्ड जैसे कि गत्ते के डिब्बे
  • रंगीन कागज
  • कैंची और गोंद
  • सजावटी सामान जैसे कि स्टिकर, रिबन, बटन
  • स्केच पेन और फोटो 
  • मैगी और यिप्पी के बचे प्लास्टिक
  • लकड़ी के फ्रेम

इसे भी पढ़ें: रैपिंग पेपर नहीं है तो गिफ्ट को ऐसे भी किया जा सकता है रैप

एल्बम का फ्रेम ऐसे तैयार करें

  • पहली प्रक्रिया में पुराने कार्डबोर्ड को अपनी पसंद के आकार में काट लें।
  • रंगीन कागज से एल्बम के कवर और पन्नों को सजाएं।
  • गोंद का उपयोग करके कवर और पन्नों को कार्डबोर्ड के आधार से चिपका दें।
  • दूसरी प्रक्रिया के लिए फ्यूजन प्रक्रिया शुरू करते हैं। 
  • इसे पिज्जा के तौर पर सोचें, आप बटर शीट पर बेस रंग से शुरू करते हैं 
  • और फिर रैपर की परतों में टॉपिंग डालते हैं। 
  • आखिर में आप इसे दूसरी बटर शीट से ढक दें और आयरन करना शुरू करें।

How do you make Mr noodles better

आप परतें तब तक जोड़ते रहें जब तक शीट की खाली जगह पर डिजाइन और मोटाई न मिल जाए। आम तौर पर प्रक्रिया में 5 से 6 परत जोड़ सकते हैं।

  • अब इन्हें कार्डबोर्ड पर चिपका दें और लकड़ी के सादे सफेद फ्रेम के अंदर रख दें। 
  • 5 मिनट में दीवार सजावटी फ्रेम तैयार कर सकते हैं। 
  • ज्यादा सौंदर्य बनाने के लिए, आप केंद्र में कपड़ा या मुद्रण ब्लॉक जोड़ सकते हैं।

ऐसे एल्बम को सजाएं

  • स्टिकर, रिबन, बटन और अन्य सजावटी सामान का इस्तेमाल करके एल्बम को सजा सकते हैं।
  • आप स्केच पेन का इस्तेमाल करके एल्बम के सफेद फ्रेम पर चित्र या डिजाइन भी बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं इन तरीकों से भी किया जा सकता है गुब्बारों का इस्तेमाल

easy to use noodle plastic wrappers for designer album

यहां कुछ अलग से सुझाव दी गई हैं:

  • आप एल्बम को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए अपने पसंदीदा रंगों और पैटर्नों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप एल्बम को कई विषयों में विभाजित कर सकते हैं, जैसे कि परिवार, दोस्त, यात्राएं, आदि।
  • आप एल्बम को वैलेंटाइन या किसी खास मौके पर उपहार के तौर पर भी दे सकते हैं।

डिजाइनर एल्बम बनाने के लिए कुछ क्रिएटिव तरीके:

  • आप एल्बम को एक थीम दे सकते हैं, जैसे कि प्यार, यात्रा या प्रकृति।
  • एल्बम में 3D एलिमेंट को भी शामिल कर सकते हैं, जैसे कि फूल, पत्तियां या बटन।
  • आप एल्बम में वीडियो कैसेट भी शामिल कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।