herzindagi
cardboard reuse

Reuse Tips: टॉयलेट पेपर के कार्डबोर्ड से बनाएं ये क्राफ्ट

घर पर इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट पेपर के खत्म हो जाने पर उसके अंदर के कार्डबोर्ड को बेकार समझकर फेंकने की जगह  इन 5 तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-02, 14:09 IST

Toilet Paper Cardboard Idea: आज के समय टिशू पेपर, क्लीनर टॉवल और टॉयलेट का इस्तेमाल अधिक मात्रा में किया जाता है। फिर चाहे कोई ऑफिस हो या फिर घर हर जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है। हाइजीन का ध्यान रखते हुए लोग टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल इनर स्किन को क्लीन करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि टॉयलेट पेपर खत्म होने के बाद इसके अंदर के कार्ड बोर्ड क्या करें। शायद नहीं क्योंकि इसके खत्म होने के बाद हम इसे डस्टबिन में फेंक देते हैं। अगर आप भी इसे बेकार समझ कर फेंक देती हैं, तो न करें ये काम घर पर बनाएं ये क्राफ्ट।

पेन स्टैंड

टॉयलेट पेपर के कार्डबोर्ड को फेंकने की जगह पेन-पेंसिल, कलर पेंसिल आदि रखने के लिए स्टैंड बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए कार्डबोर्ड को आप अपने हिसाब से डेकोरेट कर सकती हैं। अगर आपके पास कलर फुल स्टिक पेपर हैं तो आप इसे पेस्ट कर सजा सकती हैं। स्टैंड को कंप्लीट करने के लिए कार्डबोर्ड के नीचे के हिस्से किसी हार्ड पेपर को काटकर चिपका दें। इस तरह से आप बिना पैसे खर्च किए घर पर सुंदर सा कार्डबोर्ड बना कर तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरानी कांच की बोतल से इस तरह बनाएं खूबसूरत सजावट के सामान

बर्ड फिडर

how to make bird feeder

कार्डबोर्ड की मदद से आप बर्ड फिडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड के ऊपर दानों को लगाकर पेड़-पौधे या फिर दीवार पर बांधकर टांग सकती हैं।

बच्चों के लिए बनाएं खिलौने

how to make toys

कार्डबोर्ड की मदद से आप बच्चों के खिलौने भी बना सकती हैं। इसके लिए आप कार्डबोर्ड अपने बच्चे के पसंदीदा कार्टून का भी आकार दे सकती हैं।

फोन स्टैंड

phone stand

फोन में मूवी देखते समय को को खड़ा करने के लिए किसी बोतल या फिर ताकिया आदि का इस्तेमाल करते हैं। कई बार लोग पैसे खर्च कर फोन स्टैंड खरीदते हैं। अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आप कार्डबोर्ड की मदद से स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको कार्डबोर्ड और कुछ पिन की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए बोर्ड के ऊपर के हिस्से को हल्का सा काटें। इसके बाद कट वाले जगह पर अपने फोन को लगाकर चेक करें कि फोन सपोर्ट करेगा या नहीं। इसके बाद आप इसे अपने हिसाब से डेकोरेट कर सकती हैं।

घर के लिए बनाएं शोपीस

how to make home decoration item

घर को सजाने के लिए हम सभी बाजार से अलग-अलग तरह के डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं। आपको बता दें, कि आप बिना पैसे खर्च किए कार्डबोर्ड से शोपीस बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए कार्डबोर्ड को मल्टी कलर से कलर कर डोरी की हेल्प से बांधकर वॉल पर हैंग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स को बेकार समझकर फेंके नहीं, इस तरह इस्तेमाल में लाएं

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, sutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।