फेवरेट सफेद चादर पर गिर गई है चाय तो बाल्टी में डाले बस एक चीज, 5 मिनट में हो जाएगी नए जैसी

सफेद चादर पर लगा दाग काफी खराब लगता है इसलिए अक्सर लोग ऐसे चादर खरीदने से बचते हैं।

how to clean stains on white bed sheet

सफेद चादर घर को क्लासी लुक देने में मदद करती है। साथ ही, इससे आपका घर होटल वाला भी फील देता है। इसलिए लोग घरों में भी सफेद चादर बिछाना पसंद करते हैं।

देखा जाए, तो सफेद ही नहीं, हर तरह के लाइट कलर के चादर कमरे में सुंदर लगते हैं। लेकिन इन्हें साफ करना उतना ही मुश्किल होता है। अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो सफेद चादर को गंदे होने में एक दिन का समय भी नहीं लगेगा। क्योंकि कुछ ही घंटो में यह गंदे नजर आने लगते हैं।

सफेद चादर पर दाग भी साफ नजर आता है, इसलिए कई लोग इसे खरीदने से भी बचते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सफेद चादर पर आपसे गलती से चाय या सब्जी गिर जाती है, तो इसका दाग जाता नहीं है।

इसलिए फिर महिलाएं उन चादर को यूज करने की बजाय उनका पोछा बना देते हैं। अगर आपको भी घर में सफेद चादर है और उसपर लगा दाग उतर नहीं रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से सफेद चादर पर लगे दाग को हटा पाएंगी।

2 मिनट के अंदर ऐसे करें साफ (How To Wash White Bed Sheet)

How To Wash White Bed Sheet

मान लीजिए आप चाय पी रही हैं और आपके हाथ से चादर पर चाय गिर जाती है, तो ऐसी स्थिति में आपको देर नहीं करनी चाहिए। आपको फौरन बिस्तर से उठना है। चादर को पानी में डाल देना है। अब आप एक बर्तन में गर्म पानी करें और चादर को गर्म पानी में डाल दें।(गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)

ऐसा करने चाय का दाग पूरी तरह से चादर पर चढ़ने में वक्त लगेगा। इसके बाद आप एक नींबू काटें और चाय गिरी हुई जगह पर नींबू रगड़ दें। ऐसा करने से चादर पर से चाय का दाग हट जाएगा। फिर आप चादर को सर्फ से धो सकती हैं और धूप में डाल दें।

इस प्रोसेस को आप हल्दी या सब्जी के दाग को हटाने के लिए भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

सफेद चादर पर लगे पुराने दाग को कैसे हटाएं (How To Get Old Stains Out Of Mattress)

how to deep clean a mattress at home

अगर सफेद पर लगा दाग पूराना है, तो इसे भी आप आसानी से साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको चादर का वो हिस्सा जहां दाग लगा है, उसे रात भर पानी में भिगो कर रखना है। रात में आप गर्म पानी में नींबू और 1 ढक्कन सिरका डालकर चादर के दाग लगे हिस्से को भिगा दें।(कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)

इसके बाद जब आप सुबह उठकर नींबू की मदद से इसे रगड़ेंगी, तो आप देंखेंगी के दाग आसानी से छूट रहा है।

इसे भी पढ़ें-Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं

ब्लीचिंग पाउडर में मिलाएं बस ये एक चीज़ (How To Wash White Mattress With Bleach)

अगर दाग जिद्दी हैं और ऊपर दिए गए प्रोसेस से भी साफ नहीं हो रहे हैं, तो आप ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस प्रोसेस के साथ आपको डिटर्जेंट पाउडर का भी प्रयोग करना होगा।

चादर पर जहां दाग लगा है, केवल उस हिस्से को आप ब्लीचिंग पाउडर में भिगो दें।

चादर को करीब आधे घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद इस पर नींबू रगड़ेगे, तो दाग आसानी से हट जाएंगें।

दाग हटाने के इस प्रोसेस को काफी असरदार माना जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP