इलेक्ट्रिक बल्ब का इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं। दिन हो या रात घर में या फिर आफिस में इसका हर जगह इस्तेमाल होता है। एक बल्ब लगाने के बाद यह सालों तक बिना किसी दिक्कत के चलती हैं। ऐसे में बल्ब धूल और मिट्टी के कारण गंदा हो जाता है। हालांकि इसकी सफाई कैसे करनी हैं इसके बारे में ना पता होने के कारण हम सही तरीके से इसकी सफाई नहीं कर पाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बिजली का बल्ब की सफाई घर में खुद से कर सकती हैं।
बिजली का बल्ब साफ करने से पहले आपको स्विच बोर्ड से बल्ब को बंद करना होगा। फिर पूरी सावधानी से बल्ब को निकालना होगा। बल्ब को ज्यादा किसी कपड़े की मदद से पकड़कर उतारें। ऐसा इसलिए क्योंकि बल्ब गर्म हो जाती है। इससे आपका हाथ भी जल सकता है। इसे निकालने के बाद अब आप इसकी सफाई कर सकती हैं।
बल्ब की सफाई आपको सूखे कपड़े की मदद से करनी चाहिए। कई लोग बल्ब की सफाई होल्डर से बाहर निकालकर नहीं करते हैं। हालांकि यह पूरे तरीके से गलत है। ऐसा करने से होल्डर खराब हो सकता है। इसके अलावा बल्ब गिरकर टूट भी सकता है। ऐसे में आपको इसे हल्के हाथों से सूखे कपड़े की मदद से ही साफ करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: इस हैक्स से करें बिजली के बल्ब को साफ वरना लग सकता है झटका
आजकल ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में एलईडी लाइट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बल्ब के तुलना में यह ज्यादा अच्छे होते हैं। यह बिजली का बिल भी कम करती हैं। साथ ही यह गर्म नहीं होती। इसकी सफाई करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। वहीं यह आखों में चुभती भी नहीं है। ऐसे में आप भी चाहे तो अपने घर में एलईडी लाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बल्ब हो जाते हैं जल्दी ही फ्यूज तो अपनाएं ये तरीक़ा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।